भारत देश में महात्मा गांधी एक ऐसे महापुरूष थे, जिन्होंने भारत को आजाद कराने में बहुत सी लड़ाईयां लड़ी। वे हमेशा ही आम लोगों के लिए व उनके अधिकारों के लिए ब्रिटिश सरकार से लोहा लेते रहे। महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 मे हुआ था, गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गांधी था और इनकी पत्नि का नाम कस्तूरबा था। वहीं महात्मा गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 में हुई थी जब वे 78 वर्ष के थे। महात्मा गांधी मूल रूप से भारतीय राष्ट्रीयता रखते थे और उन्हें मुख्य रूप से राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। इसके अलावा लोग उन्हें बापू, गांधी जी, महात्मा आदि भी बुलाते हैं।अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शांतिपूर्ण ढ़ग से ही कई आंदोलन किए हैं। इनके मुख्य आंदोलनों में जो आंदोलन हुए उनमें प्रमुख रूप से सत्याग्रह, असहयोग और अहिंसा के लिए चलाए गए आंदोलन थे, वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक अहम भूमिका में थे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED