गांधी जयंती पर बोलीं सोनिया गाँधी- कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान, उनकी जीत जरूर होगी
गांधी जयंती पर बोलीं सोनिया गाँधी- कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान, उनकी जीत जरूर होगी
Share:

नई दिल्ली: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज जब हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं, वहीं किसान तीन कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि किसानों और कांग्रेस का प्रदर्शन सफल होगा और इस जंग में किसानों की जीत होगी। उल्लेखनीय है कि कृषि बिल पारित होने के बाद राष्ट्रपति ने इस बिल पर दस्तखत कर दिए हैं, जिसके बाद अब ये कानून की शक्ल ले चुका है। इन कृषि बिलों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में किसानों और विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि कृषि बिलों का संसद के दोनों ही सदन में कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था और इस विधेयक को वापस लेने की मांग की थी।

यहां तक कि मोदी कैबिनेट में मंत्री हरसिमरत कौर ने इन बिलों के विरोध में सरकार में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि इन बिलों से किसानों को बहुत नुकसान होगा और ये विधेयक किसान विरोधी हैं, लिहाजा इसे वापस लेना चाहिए। वहीं मोदी सरकार ने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा और किसानों को अपनी फसल मनमर्जी में बेचने की आजादी देगा।

कनाडा सरकार में फिर से पेश किए गए नए विधेयक बिल

जंगलों में भड़कती आग के बीच पराग्वे द्वारा की गई आपातकाल की घोषणा

सुशिल मोदी का कांग्रेस पर तंज- राजस्थान सामूहिक दुष्कर्म प्रियंका को विचलित क्यों नहीं करता ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -