गांधी जयंती पर बोले राहुल- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, असत्य का विरोध करूँगा
गांधी जयंती पर बोले राहुल- मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, असत्य का विरोध करूँगा
Share:

नई दिल्ली: हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी को गुरुवार को यूपी पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस ने इन दोनों को ग्रेटर नोएडा से हिरासत में ले लिया था। राहुल गांधी पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई। किन्तु इसके बाद भी आज गांधी जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने महात्मा गाँधी की शिक्षाओं को याद करते हुए अपनी बात रखी है।

राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए को कहते हुए सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं.’ गांधी जयंती की शुभकामनाएं। 

आपको बता दें कि बुधवार को हाथरस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ था।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अगुवाई में हजारों कांग्रेस नेता हाथरस के लिए रवाना हुए थे, किन्तु वहां तक पहुंच नहीं सके। राहुल गांधी को बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। दोनों नेता ग्रेटर नोएडा से आगे ना जा सके। यहां यूपी पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और बाद में अरेस्ट कर लिया। हालांकि पुलिस ने इन दोनों नेताओं को दिल्ली सीमा पर ले जाकर छोड़ दिया था।

अयोध्या के बाद अटल टनल का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

हाथरस मामले के बाद फिर उभरा राजस्थान का बारां केस, सीएम गहलोत ने दिया ये जवाब

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव हुए कोरोना संक्रमित


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -