बर्फीली हवाओं ने फिर बढ़ाई राजधानी में ठिठुरन, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम
बर्फीली हवाओं ने फिर बढ़ाई राजधानी में ठिठुरन, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : पर्वतों से लगातार आ रही ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर से पारा लुढ़कने लगा है। तेज हवाओं ने दिसंबर-जनवरी जैसी ठिठुरन को बढ़ा दिया है। इस कारण से बुधवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री लुढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

गोली लगने से एयरफोर्स विंग कमांडर की संदिग्ध मौत, ख़ुदकुशी से जुड़ रहे तार

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सात साल में 27 फरवरी को सबसे कम अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज करने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में बीते सोमवार से एक बार फिर से सर्दी लौट आई है। सुबह-शाम तेज हवाएं चल रही है इस कारण से ठिठुरन बढ़ रही है। 

इस फिल्म में साथ कॉमेडी करेंगे पिता-बेटी, होने वाला है धमाल

लगातार चल रही है ठंडी बर्फीली हवाएं  

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। दिल्ली में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी तेज हवाओं से तापमान काफी लुढ़का। विभाग की मानें तो गुरूवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम में और गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 28 फरवरी व एक मार्च को हल्का कोहरा रहेगा। अगले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। हल्द्वानी में ठंड ने नौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा तो बारिश ने भी पांच वर्ष बाद नया रिकॉर्ड बनाया है।

रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा पेरिस सेंट जर्मेन

कंगना रनौत के कारण बदलनी पड़ी 'मेंटल है क्या' की रिलीज़ डेट

हर फिल्म में अपने पेरेंट्स से पूछकर बोल्ड और इंटिमेट सीन देती है ये एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -