मोदी देश के लिये चुनाव लड़ते है, देश की जनता ही मोदी का परिवार है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मोदी देश के लिये चुनाव लड़ते है, देश की जनता ही मोदी का परिवार है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Share:

दिलीप सिंह की रिपोर्ट

झाबुआ। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण हेतु आज नामाकंन फार्म जमा करने के अंतिम दिन रतलाम लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीमति अनिता नागर सिंह चौहान ने झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मिणा के समक्ष अपना नामांकन फार्म जमा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, वन मंत्री नागरसिंह चौहान सहित झाबुआ, आलिराजपुर और रतलाम जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा की विशाल आमसभा झाबुआ के बस स्टेंड पर संम्पन्न हुई।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र की मोदी सरकार व भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो को गिनाया और आदिवासीयों को बताया की भाजपा की सरकार ही आदिवासीयों का विकास करने वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश और केंद्र की सरकार में विकास कार्य आगे भी जारी रहेगा। भाजपा का काल मोदी राज्य में राम राज्य की तरह है। मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। मुख्यमंत्री ने कहा की अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अगर अन्य किसी बड़े अस्पताल में भर्ती कराना होतो उसे आवश्यक हुआ तो एयरलिप्ट करने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर करारा तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस के पास यहां सिर्फ एक ही उम्मीदवार है विधायक बनाना होतो वही और सांसद का चुनाव लड़ाना हो तो भी वही, आपने कहा की कांग्रेस ने कभी आदिवासीयों का भला नहीं किया, लेकिन भाजपा ने आदिवासीयों को राष्ट्रपति के पद तक पहूंचाया। कांग्रेस ने कभी जमुना देवी या अन्य नेताओं को प्रदेश में मुख्यमंत्री तक नहीं बनाया।

आपने कहा की अब कांग्रेस का उठावना करना होगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा की कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण करा कर अधिक धन वालों का धन छिनकर उनका धन मुस्लमानों को देगें। लोगों की मेहनत की संपती कांग्रेस छिन लेगी और दूसरों को देंगे। मुख्यमंत्री ने सैम पित्रोदा के बयान पर कहा की वे तो एक कदम और आगे है और अमेरिका के नियम भारत में लागू करने की बात कर रहे है। कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन हे एक झटके में गरीबी दूर करने की बात करते हो, इसके पहले जब सरकार कांग्रेस की थी तब गरीबी क्यों नहीं दूर की। आपने आदिवासी समुदाय से अपिल की कि मदतान के दिन 13 मई को एक एक वोट डलना चाहिये।

इस अवसर पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जबकि झाबुआ जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर और जिला पंचायत सदस्य ममता बहादूर हठिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन दो जिला पंचायत सदस्यों के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने से जिला पंचायत में वर्तमान में कांग्रेस का अध्यक्ष है आने वाले दिनों में इस पद पर भी लोकसभा चुनाव के बाद खेला होने की पूरी संभावना बन गई है।

इसके पूर्व कल दिनांक 24 अप्रेल को कांग्रेस उम्मीदवार कांतिालाल भूरिया ने भी अपना नामाकंन फार्म भरा और इसी बस स्टेंड पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवके तनखा, बाला बच्चन, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, विधायक वरसिंग भूरिया, विधायक जोबट सेना पटेल सहित रतलाम, सैलाना, झाबुआ और आलिराजपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपिल की थी और कहा था कि कांतिलाल भूरिया का यह आखरी चुनाव है और इस बार कांतिलाल भूरिया का साथ दे।

अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन

जम्मू में लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

AAP के लिए वोट मांगने मैदान में उतरेंगी सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान भी करेंगे प्रचार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -