देश के इस हिस्से में हो रही जमकर बर्फबारी के कारण स्कूलों तक में हो गई छुट्टी
देश के इस हिस्से में हो रही जमकर बर्फबारी के कारण स्कूलों तक में हो गई छुट्टी
Share:

शिमला : प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। फरवरी के अंत में ऐसी बर्फबारी देखकर लोग हैरान है राजधानी शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। शिमला में लोगों ने काफी सालों बाद फरवरी के अंत में ऐसी बर्फबारी दखी है। वही शहर के कई क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 

रुद्रप्रयाग में अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों ने गवाई जान

बंद रहेंगे सभी स्कूल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बर्फबारी से उपरी शिमला के लिए यातायात ठप हो गया है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की में भारी बर्फबारी की सूचना है। जिला किन्नौर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को भी आज और कल बंद रखने का फैसला लिया गया है। किन्नौर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त है। भारी बर्फबारी को देखते हुए शिमला जिला में सभी शैक्षणिक संस्थानों को आज बंद रखने का फैसला लिया है। बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

प्रतापगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में अचानक गिरी छत, कई मरें

कई जगह हुई बर्फबारी 

कुल्ल के मनाली में भी भारी बर्फबारी हो रही है। डलहौजी, रोहतांग दर्रे सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी से राज्यभर में 150 से अधिक सड़कें बंद हो गईं हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश से हुई। वहीं पहाड़ी इलाके बर्फ से ढक गए। मसूरी, धनोल्टी सहित चारधाम, चकराता और कुमाऊं की वादियां बर्फबारी से सराबोर हो गई। 

युवा संसद लोकतंत्र को मजबूत करने का अंग : पीएम मोदी

AICWA ने पीएम मोदी को खत लिखकर पाकिस्तानी कलाकारों के लिए की ऐसी मांग

पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद देश के कई राज्यों में हाई अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -