जल्द होने वाली है ऐश्वर्या की सर्जरी, खुद किया खुलासा
जल्द होने वाली है ऐश्वर्या की सर्जरी, खुद किया खुलासा
Share:

सीरियल ये हैं चाहते में नजर आ रही अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल इस समय अभिनेत्री बीमार हैं। आप सभी को बता दें कि कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में खुद अदाकारा ने खुलासा किया है। बीते दिनों ही ऐश्वर्या सखूजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऐश्वर्या सखूजा अस्पताल में नजर आ रही थीं। उस पोस्ट को शेयर कर ऐश्वर्या सखूजा ने खुलासा किया था कि जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sakhuja (@ash4sak)

हालांकि ऐश्वर्या सखूजा को कोरोना वायरस की कोई समस्या नहीं है बल्कि अब तो ऐश्वर्या सखूजा की हालत पहले से ठीक है। बीते दिनों ही ऐश्वर्या सखूजा ने इस बात का ऐलान किया था कि वो सीरियल ये हैं चाहतें से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। यह कहने के बाद ऐश्वर्या सखूजा गोवा से मुंबई चली गई थीं। वहीँ इस दौरान ऐश्वर्या सखूजा ने कहा था कि ''वैक्सीन लगने तक वो पूरी सावधानी बरतना चाहती हैं। वैक्सीन लगते ही ऐश्वर्या सखूजा शो में वापस आ जाएंगी।''

इसी बीच उन्होंने यह भी बताया था कि उनका परिवार नहीं चाहता है कि बिना वैक्सीन के वो घर से बाहर रहें। अब यह कहा जा सकता है कि लंबे समय तक ऐश्वर्या सखूजा सीरियल ये हैं चाहतें से गायब रहने वाली हैं। वैसे टीवी शो ये हैं याहतें से पहले ऐश्वर्या सखूजा सीरियल सास बिना ससुराल में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो के जरिए ही उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई और आज वह अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं।

सलमान खान की मूवी के गाने पर जमकर नाचे डॉक्टर्स

बैंगलोर में 70 वर्षीय कोरोना मरीज ने अस्पताल में लगाई फांसी, CCTV में कैद हुई घटना

रामलीला मैदान में महज 15 दिनों में तैयार हुआ 500 ICU बेड्स का अस्पताल, केजरीवाल ने किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -