देश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
देश में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी ने किया लोगों का जीना मुहाल
Share:

नई दिल्ली : देश में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को दिनभर झुलसाया। गर्म हवाओं के कारण छांव में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार से लू चलने की शुरुआत होगी। यह स्थिति सप्ताह के अंत तक बने रहने की संभावना है।

चंडीगढ़ से धरासू तिलपड़ आ रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, कई मरे

फिलहाल यह है स्तिथि 

जानकारी के मुताबिक गर्मी का आलम यह है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते सप्ताह समाप्त हो गया। इसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

दीदी के गढ़ में बड़ी सेंध, टीएमसी के 3 विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

इसी के साथ मंगलवार को मामूली राहत रही, लेकिन इससे भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर लोग गर्म हवाओं से बचते दिखाई दिए। अभी गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। बुधवार से चलने वाली लू ज्यादा परेशान करेगी। लू के कारण बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

जम्मू कश्मीर में दो आतंकी ढेर, एनकाउंटर अब भी जारी

बड़ा हादसा टला, शिमला में सेना के चलते ट्रक में अचानक लगी आग

बाराबंकी जहरीली शराबकांड : मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति, अगले 48 घंटे में देगी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -