टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, कहा- 'कन्नड़ एक सहायक भाषा है इसका सम्मान नहीं करना'
टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, कहा- 'कन्नड़ एक सहायक भाषा है इसका सम्मान नहीं करना'
Share:

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जी हाँ और यह यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए वह न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। जी दरअसल राहुल कभी यात्रा के दौरान नेताओं का हाथ पकड़कर दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी युवाओं के साथ पुशअप लगाते हैं। जी हाँ और ऐसा ही कुछ चित्रदुर्ग में देखने को मिला। जी दरअसल उन्होंने यहां एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा लहराया और इस दौरान उनके साथ कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार भी साथ रहे।

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के मोलाकलमुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। जी दरअसल राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। इसी के साथ राहुल गांधी ने कहा कि हम भाजपा और संघ को देश का बंटवारा करने और नफरत फैलाने नहीं देंगे। इस देश को विभाजित करना इस देश के हित के खिलाफ है। इससे देश मजबूत नहीं बल्कि कमजोर होगा। इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने अगर कांग्रेस के लोगों और उनकी भाषा पर हमला किया, तो उन्हें कांग्रेस की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा।

फ़िल्में हुई फ्लॉप तो फोटोग्राफर बन गई ये मशहूर एक्ट्रेस, बदल लिया अपना नाम

जी दरअसल राहुल गांधी की ये चेतावनी ऐसे वक्त पर आई, जब जेडीएस नेता कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सेंट्रल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में हुई, इसमें अन्य किसी क्षेत्रीय भाषा को शामिल नहीं किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज बेरोजगार युवा पूछ रहा है कि वे कन्नड़ भाषा में टेस्ट क्यों नहीं दे सकता।

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि एक भाषा इतिहास है, संस्कृति है, यह कल्पना है और किसी को भी लोगों को उनकी भाषा में बोलने से रोकने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी के साथ राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ऐसा प्रचार कर रहे हैं कि कन्नड़ एक सहायक भाषा है। इसका सम्मान नहीं करना है। लेकिन हमारे लिए कन्नड़ भाषा का प्रमुख महत्व है। आगे राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है।

13 साल के सिख बच्चे के साथ 3 मुस्लिमों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना पिता को किया ब्लैकमेल

सलमान, चिरंजीवी संग पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन

करवाचौथ पर ऋतिक ने सबा संग शेयर की तस्वीर, देखकर फैंस हुए खुश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -