सलमान, चिरंजीवी संग पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन
सलमान, चिरंजीवी संग पूजा हेगड़े ने मनाया जन्मदिन
Share:

टॉलीवुड (Tollywood) से लेकर बॉलीवुड (Bollywood) तक में छाने वाली पूजा हेगड़े ने बीते कल अपना जन्मदिन मनाया। आपको बता दें कि पूजा हेगड़े का जन्म साल 1990 में हुआ था और पूजा अपनी कातिलाना और अच्छी अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। इन दिनों पूजा, सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ' की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रही हैं और पूजा हेगड़े ने फिल्म के सेट पर अपने 32वें जन्मदिन को मनाया। जी दरअसल पूजा हेगड़े अपने काम से बहुत प्यार करती हैं, इसी के चलते पूजा हेगड़े ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर ही अपना बर्थडे मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

इस दौरान सलमान खान के साथ चिरंजीवी और फिल्म की स्टारकास्ट भी एक्ट्रेस के बर्थडे में शामिल हुई। आप देख सकते हैं पूजा हेगड़े का बर्थडे वीडियो 'सलमान खान फिल्म्स' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सलमान खान पूजा को बधाई देते हुए फिल्म के सेट पर उनका बर्थडे मना रहे है।

जी हाँ और सलमान खान के अलावा साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी पूजा को बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की स्टारकास्ट जमकर उनके बर्थडे को मना रही है। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के जन्मदिन को मनाने के साथ सलमान खान (Salman Khan) अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर भी पूजा का अपने साथ केक काटते हुए फोटो शेयर किया। जी हाँ और इसी के साथ सलमान ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भी दी।

जानिए कब है कालाष्टमी का व्रत और क्या है पूजा विधि और मंत्र

स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम राज

फ़िल्में हुई फ्लॉप तो फोटोग्राफर बन गई ये मशहूर एक्ट्रेस, बदल लिया अपना नाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -