द ग्रेट खली संग थिरकती नजर आई बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट
द ग्रेट खली संग थिरकती नजर आई बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट
Share:

बिग बॉस से मशहूर हुईं मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान इन दिनों अपने नए-नए अंदाज दिखाने में आगे हैं। आए दिन उनके फोटोज और वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर जाते हैं। अर्शी एक ऐसी अदाकारा हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं वह यह भी जानती हैं कि फैंस को एंटरटेन कैसे करना है। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक मजेदार वीडियो साझा किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARSHI KHAN AK (@arshikofficial)

जी दरअसल इस बार एक्ट्रेस अर्शी खान अपने नए शौक को लेकर चर्चा में हैं। मिली जानकारी के तहत इन दिनों वह मशहूर पहलवान द ग्रेट खली के साथ कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। अब इन सभी के बीच उन्होंने खली के साथ अपना एक रील वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रेड एंड व्हाइट टीशर्ट- ट्राउजर के साथ अर्शी ने डुपट्टे को घूंघट के अंदाज में कैरी किया हुआ है। वहीं इस दौरान ब्लू टीशर्ट और व्हाइट ट्राउजर पहले चेयर पर बैठे द ग्रेट खली झूमते और गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान उनके पास खड़ी अर्शी डांस करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं दोनों ने यह रील वीडियो भाजपुरी सॉन्ग 'चरल जवानी रसगुल्ला' पर बनाया है। इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को प्यार दे रहे हैं। वैसे इससे पहले दोनों एक वीडियो में कांटा लगा गाने पर डांस करते नजर आ चुके हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि अर्शी खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खली को अपना दोस्त बताया था और जल्द ही प्रोफेशनल तरीके से उनसे कुश्ती सीखने के बाद स्पोर्ट्स में शामिल होने की बात कही थी।

लखीमपुर खीरी: उपद्रवियों ने 'पत्रकार' को पीट-पीटकर मार डाला, राकेश टिकैत ने मीडिया को दी थी धमकी

रीवा: रातभर बंधक बनाकर 16 साल की दिव्यांग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ओडिशा: गड्ढे में गिरा हाथी, वन विभाग ने JCB की मदद से किया रेस्क्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -