कांवड़ यात्रा के बीच महंत की रेकी कर रहा था नाजिम, किसी को दे रहा था जानकारी..,गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा के बीच महंत की रेकी कर रहा था नाजिम, किसी को दे रहा था जानकारी..,गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में काँवड़ यात्रा के दौरान काँवड़ियों की भीड़ में से एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपित का नाम नाज़िम बताया जा रहा है, जो मेरठ का ही निवासी है। उस पर काँवड़ यात्रा में चल रहे महंत मछेन्द्रपुरी की रेकी करने और किसी अज्ञात शख्स को उनकी सूचनाएं देने का इल्जाम है। काँवड़ियों ने नाज़िम को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना 24 जुलाई 2022 (रविवार) की है।

महंत मछेन्द्र पुरी के शिष्य ब्रह्मानन्द पुरी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि, 'मैं अपने महंत जी संग हरिद्वार से काँवड़ ले कर अपने गाजियाबाद स्थित मंदिर शिव मंदिर बालाजी धाम जा रहा था। मैंने देखा कि एक अनजान व्यक्ति बहुत देर से महंत मछेन्द्र पुरी जी का पीछा कर रहा था। जब मैंने उसको रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। मैंने जब उसे पकड़ कर इसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम नाज़िम बताया। वह महंत जी की जानकारी किसी और को दे रहा था।' अपनी शिकायत में ब्रह्मानन्द पुरी ने आरोपित नाज़िम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी माँग की। मेरठ की पल्ल्वपुरम थाना पुलिस ने शिकायत पर IPC की धारा 506 में नाज़िम को अरेस्ट कर लिया। हालाँकि, आरोपों के अनुसार, नाज़िम सूचनाएँ किसे दे रहा था या उसका उद्देश्य क्या था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

मेरठ पुलिस के अनुसार, केस दर्ज कर के आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोपित नाज़िम कई काँवड़ियों से घिरा हुआ नज़र आ रहा है। भीड़ में नाज़िम को कुछ लोग मुल्ला कह रहे हैं, जिसे वह कबूल भी कर रहा है। उस पर पीछा करने का इल्जाम भी लगाया जा रहा है। 

कांवड़ यात्रा: DM और SP ने धोए शिवभक्तों के पैर, अमरोहा से सामने आई सुखद तस्वीर

नेपाल ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन किया

चीन सीमा पर एस 400 मिसाइल सिस्टम तैनात करेगा भारत, 'ड्रैगन' नहीं कर सकेगा हिमाकत

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -