राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नरों की अनोखी पहल, 30 हजार लोगों को कराया भोज, 7 हजार शॉल बांटीं
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नरों की अनोखी पहल, 30 हजार लोगों को कराया भोज, 7 हजार शॉल बांटीं
Share:

करौली:  22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। वही इसको लेकर देशभर में भारी उत्साह है। इस बीच राजस्थान के करौली में किन्नर समाज ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दान पुण्य कर निर्धन लोगों की सहायता की। इसी के साथ उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। किन्नर समाज करौली की गुरु मां गद्दी नसीम हिनाबाई के नेतृत्व में किन्नर मुस्कान, रानी, पिंकी, मधु समेत सैकड़ों किन्नरों की मदद से 30 हजार से अधिक लोगों को भोजन कराया गया। इसी के साथ निर्धन महिलाओं व बच्चों को कपड़े वितरित किए।

किन्नरों के इस आयोजन में भोजन प्रसादी को 2 दर्जन से ज्यादा हलवाइयों ने तैयार किया। भोजन कराने के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक समरसता की नई परंपरा को जन्म देते हुए किन्नरों ने महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त बुजुर्ग लोगों, महिलाओं व पुरुषों के लिए 7000 गर्म शॉल बांटीं। वहीं बच्चों के लिए भी कपड़ों का वितरण किया। किन्नर समाज की गुरु मां गद्दी नसीम हिना बाई के इस आयोजन की पूरे करौली शहर में सराहना हो रही है। यह आयोजन अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर किया गया। सामाजिक समरसता के इस कार्य में पूरे शहर के लोगों ने सहयोग दिया।

हिना बाई ने कहा कि हम प्रभु श्री राम के अनुयाई हैं। हम सबके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सभी को रोजगार प्राप्त हो, नौकरी मिले। सब अच्छे से रहें, यही हमारी कामनाएं हैं। इसी लक्ष्य को लेकर हमने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर ये आयोजन किया है। 

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने गर्मजोशी से किया राजनाथ सिंह का स्वागत, 22 साल बाद UK की यात्रा पर हैं भारतीय रक्षा मंत्री

अडानी ने भारतीय नौसेना के लिए बनाया आत्मनिर्भर मानवरहित अत्याधुनिक ड्रोन, जानिए क्या है इसकी खासियत

अचानक बेपटरी हुई चारमीनार एक्सप्रेस, आधा दर्जन लोग हुए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -