सुपर डांसर 4 के सेट हुआ कुछ ऐसा की रो पड़ी नीतू कपूर, जानिए क्यों?
सुपर डांसर 4 के सेट हुआ कुछ ऐसा की रो पड़ी नीतू कपूर, जानिए क्यों?
Share:

टेलीविज़न जगत के चर्चित डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के अपकमिंग एपिसोड में नीतू कपूर खास मेहमान होंगी। शो में नीतू कपूर अपनी यादों की सौगात लेकर आ रही हैं। रियलिटी शो का प्रोमो आउट हुआ है जहां प्रतियोगियों की परफॉर्मेंस देख नीतू कपूर बहुत इंप्रेस्ड नजर आई। शो में ऋषि कपूर को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस के चलते नीतू कपूर बहुत इमोशनल हो गई थीं। वे सेट पर रोने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

ऋषि कपूर को ट्रिब्यूट देते हुए प्रतियोगियों ने कपल के लोकप्रिय गाने खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे पर डांस किया। इस परफॉर्मेंस को देख नीतू कपूर पुरानी यादों में खो गईं। नीतू कपूर ये परफॉर्मेंस देख बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने प्रतियोगियों को सलाम करते हुए सभी का धन्यवाद किया। नीतू इस कदर इमोशनल हो गईं कि वे सेट पर ही रोने लगीं। नीतू कपूर को इमोशनल होते देख उन्हें जज गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी ने गले से लगाया। नीतू ने इमोशनल होते हुए बताया- मुझे नहीं लगता इतना अच्छा ट्रिब्यूट कभी मिला है या कभी मिल सकता है। ये दिल को छूने वाला है।

वही शो में नीतू कपूर के आने से चार चांद लगे। नीतू कपूर ने प्रतियोगी के साथ डांस भी किया। एक प्रतियोगी ने बताया कि वे उनके बेटे रणबीर कपूर की बेहद बड़ी फैन हैं। जिसके पश्चात् सुपर डांसर 4 के मंच से रणबीर कपूर को फोन मिलाकर प्रतियोगियों संग उनकी बात कराई गई। रणबीर कपूर ने शीघ्र ही शो में आने का वादा किया। 

‘इश्कान’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर, शादी के बंधन में बंधने जा रहे है अहान और इश्की

फिल्म जगत से दूर रहने के बाद भी टीवी के 'शक्तिमान' लोगों के लिए कर रहे है ये नेक काम

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट्स का एयरपोर्ट पर स्वागत करता नजर आया डॉगी, श्वेता तिवारी का हुआ ये हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -