मिशन लोकसभा: रायबरेली से ताल ठोकेंगी सोनिया, तो प्रचार में जान फूकेंगी प्रियंका
मिशन लोकसभा: रायबरेली से ताल ठोकेंगी सोनिया, तो प्रचार में जान फूकेंगी प्रियंका
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में रायबरेली से अपनी सीनियर लीडर सोनिया गांधी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाकर न सिर्फ उनके स्वास्थ्य एवं सक्रिय राजनीति से अलग होने की अटकलों पर अंकुश लगा दिया  है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस बार चुनाव नहीं लड़कर पूरी तरह प्रचार पर फोकस करेंगी. दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के लिए 11 नामों का ऐलान किया गया है, जिनमें सोनिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम मुख्य हैं. ये दोनों अपनी परंपरागत सीटों रायबरेली और अमेठी से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

लोकसभा चुनावों के लिए भाकपा ने की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

पिछले कुछ समय से इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि स्वास्थ्य कारणों के चलते शायद सोनिया 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और उनके स्थान पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ें. किन्तु सोनिया के राययबरेली से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ने से इन कयासों पर विराम लग गया. पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस रायबरेली और अमेठी की अपनी परंपरागत सीटों में किसी पर भी गांधी परिवार से अलावा किसी अन्य प्रत्याशी को उतारकर जोखिम मोल नहीं लेना चाहती थी. ऐसे में उसने सोनिया गांधी को उतारने का निर्णय लिया है.

लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर

सोनिया गांधी के नजदीकी कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया है कि, "सोनिया जी हाल के वक़्त में कुछ अस्वस्थ जरूर रही हैं, किन्तु इसका मतलब यह नहीं कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी. उनके चुनाव लड़ने से न केवल रायबरेली बल्कि कई दूसरी सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे. हमें इससे सकारात्मक परिणाम की आशा है."  

खबरें और भी:-

एयर स्ट्राइक पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, कहा पहले कबूतर उड़ते थे अब विमान उड़ते हैं

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने बदला रूप, लंदन की सड़कों पर बेख़ौफ़ घूमता दिखा

शिवसेना का दावा- विदर्भ में काफी विकास कर रही सरकार, अलग राज्य की आवश्यकता नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -