लोकसभा चुनावों के लिए भाकपा ने की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
लोकसभा चुनावों के लिए भाकपा ने की 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
Share:

नई दिल्ली : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। पार्टी ने आम चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने के लिए 24 राज्यों के 53 लोकसभा क्षेत्रों की पहचान की है। उसने 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। उसने चुनाव घोषणा पत्र के लिए 11 सदस्यों की समिति का गठन किया। इसका संयोजक डी. राजा को बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर

राजा को बनाया गया संयोजक 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने 11 सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति बनाने का भी फैसला किया है। इस समिति का संयोजक डी. राजा को बनाया गया है। पार्टी ने कहा है कि सीटों और उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। इनकी संख्या में अंतर आ सकता है।

एयर स्ट्राइक पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम, कहा पहले कबूतर उड़ते थे अब विमान उड़ते हैं

ऐसी है पार्टी की तैयारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के एक नेता ने कहा कि आगामी चुनाव में सीपीआइ मजबूत होकर उभरेगी। आज देश के सामने तमाम समस्याए हैं। ऐसे में मतदाता वैकल्पिक सरकार चाहते हैं। सीपीआइ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि मोदी सरकार को हटाकर उसके स्थान पर धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक और प्रगतिवादी सरकार लाने की जरूरत है जिसमें वाम दलों की राय को ज्यादा अहमियत मिले। बैठक में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार की जन विरोधी, श्रमिक विरोधी, विभाजनकारी और सांप्रदायिक मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। 

बेटे की शादी से पहले मुकेश अंबानी ने 50 हजार पुलिसवालों को भेजी मिठाई और यह खास चीज़

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी ने बदला रूप, लंदन की सड़कों पर बेख़ौफ़ घूमता दिखा

शिवसेना का दावा- विदर्भ में काफी विकास कर रही सरकार, अलग राज्य की आवश्यकता नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -