लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर
लोकसभा चुनाव से पहले एक हुए भाजपा और आजसू, गठबंधन पर लगी मुहर
Share:

बोकारो : बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार की रात संपन्न हुई जिसमें झारखंड में भाजपा तथा आल झारखंड स्टुडेंट युनियन (आजसू) के साथ चुनावी तालमेल पर मुहर लगायी गयी है। इस समझौते के तहत भाजपा झारखंड के 14 में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा आजसू एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगा। 

शिवसेना का दावा- विदर्भ में काफी विकास कर रही सरकार, अलग राज्य की आवश्यकता नहीं

जताया जीत का भरोसा  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के बाद भाजपा महासचिव ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए विश्वास जताया कि राजग गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। वही इस बैठक में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह थावरचंद गहलोत, जे पी नड्डा तथा पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता

जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार माना जाता है कि संसदीय बोर्ड की इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान भी चर्चा में आए। भाजपा संसदीय बोर्ड की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ दल और कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के बीच बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इससे एक दिन पहले ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। 

फ़ारूक़ अब्दुल्ला का मोदी सरकार पर हमला, कहा डरा हुआ है देश का मुसलमान

आप विधायक नरेश बाल्यान के घर आयकर विभाग का छापा, बड़ी मात्रा में काला धन बरामद

पूर्व सांसद जय पांडा को मिली बीजेपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -