'भाभी जी घर पर हैं' की फेम शुभांगी अत्रे ने शेयर की यह वीडियो
'भाभी जी घर पर हैं' की फेम शुभांगी अत्रे ने शेयर की यह वीडियो
Share:

 टीवी का जाना माना सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के जरिए सुर्खियां बटोर रही एक्ट्रेस शुभांगी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे | इसके अलावा इस सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार अदा करके शुभांगी अत्रे ने लाखों-करोड़ों दिलों में खास जगह बना ली है। वहीं 'सही पकड़े है' तकियाकलाम से शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने अंगूरी भाभी के किरदार में जान भर दिया है और इस बात से आप भी इंकार नहीं करेंगे कि उनका ये अंदाज आपके चेहरे पर भी स्माइल ले आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शुभांगी अत्रे ने इस सीरियल से पहले कई शोज में काम किया है, परन्तु अगर आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालेंगे तो पाएंगे कि वह बॉलीवुड से काफी ऑब्सेस्ड है।

वहीं शुभांगी अत्रे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां पर अपनी तस्वीरों के साथ-साथ वह अपने टिक-टॉक वीडियोज भी शेयर किया करती हैं। इन वीडियोज में शुभांगी अत्रे बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सीन्स को रीक्रिएट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं शुभांगी अत्रे के इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है और अगर आपने अभी तक इन वीडियोज को नहीं देखा है, तो आपने काफी कुछ मिस कर दिया है। वहीं 'भाभी जी घर पर हैं' से पहले शुभांगी अत्रे 'कस्तूरी', 'कसौटी जिंदगी के', 'दो हंसों का जोड़ा' और 'हवन' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। हर एक शो के जरिए शुभांगी अत्रे ने खूब धमाल मचाया है।

इसके साथ ही शुभांगी अत्रे से पहले शिल्पा शिंदे सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में नजर आती थीं। शिल्पा शिंदे ने इस सीरियल के जरिए लोगों के बीच एक अलग छाप छोड़ी थी। वहीं शिल्पा शिंदे ने जब इस शो को बीच में ही छोड़ दिया था, तब शुभांगी अत्रे को 'अंगूरी भाभी' वाले किरदार का ऑफर मिला था। इसके साथ ही बहुत कम लोग जानते है कि सीरियल 'चिड़ियाघर' में भी शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। वहीं एक इंटरव्यू के जरिए शुभांगी अत्रे ने खुलासा किया था कि, 'ये महज एक इत्तेफाक है।' फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको शुभांगी अत्रे के वीडियोज कैसे लगे?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 ial) on

90s के ये सीरियल टीवी के अलावा देख सकते है यंहा

लॉकडाउन के बीच सौम्या टंडन ऐसे बिता रही है समय

अरविंद त्रिवेदी के अलावा इन कलाकरों ने भी निभाया रावण का किरदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -