अपनी लाड़ली “प्रिंसेस” को याद कर रो पड़ी शिल्पा शेट्टी, 2 महीने पहले ही हुआ निधन
अपनी लाड़ली “प्रिंसेस” को याद कर रो पड़ी शिल्पा शेट्टी, 2 महीने पहले ही हुआ निधन
Share:

टीवी जगत के चर्चित रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर (Dance Deewane Junior) के मंच पर गेस्ट बनकर आईं हुई बॉलीवुड मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने आज के एपिसोड में सभी प्रतियोगियों के परफॉर्मेंस को दिल खोलकर एन्जॉय किया। इस के चलते उन्होंने सभी के साथ डांस किया, कईं प्रतियोगी के लिए खड़े होकर और एक बार तो टेबल पर चढ़कर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने स्टैंडिंग ओवेशन दी मगर आज के एपिसोड में एक ऐसा परफॉर्मेंस मंच पर पेश किया गया, जिसे देख शिल्पा शेट्टी की आंखों में आंसू आ गए। 

दरअसल यह परफॉर्मेंस में कप्तान प्रतीक की टीम ने एक पेट कुत्ते की जर्नी दिखाई थी, जहां अंत में प्रिंसेस नाम की वह पेट दुनिया छोड़कर चली जाती है। जब शिल्पा शेट्टी ने यह परफॉर्मेंस देखी, तब न केवल उनकी आंखों में आंसू आए बल्कि वह बहुत देर तक रो रहीं थी। आपको बता दें, 2 महीने पहले शिल्पा की पेट डॉग की भी मौत हो गई थी। उस पेट का नाम भी शिल्पा ने “प्रिंसेस” ही रखा था तथा इसलिए जब यह परफॉर्मेंस मंच पर पेश की गई, तब उसे देखकर शिल्पा शेट्टी जमकर रोईं। 

उन्होंने कहा कि उनका और उनकी पेट प्रिंसेस का 12 वर्ष का रिश्ता था। हमेशा प्रतियोगियों के साथ बच्ची बनकर जमकर मस्ती करने वाली तथा हमेशा सबसे मुस्कुराकर बात करने वाली शिल्पा शेट्टी की आंखों में आंसू देख डांस दीवाने की पूरी टीम हैरान रह गई। शिल्पा ने कहा, मैंने मेरी प्रिंसेस को दो महीने पहले खो दिया। वह परिवार एक ऐसा हिस्सा बन जाते हैं, जिन्हे आप कभी भी भुला नहीं सकते। वह मेरी पहली पेट डॉग थी। आपने इस परफॉर्मेंस में मनुष्य तथा पेट का रिश्ता क्या होता है, वह बड़ी सुंदरता से बता दिया है, जब हम उनको घर लेकर आते हैं, तब उनके साथ सभी का एक अटूट रिश्ता बन जाता है। जो उन्हें पसंद नहीं करते, वह भी उन्हें पसंद करने लगते हैं। “जब मैं बिल्ली लेकर आईं थी, तब मेरे पापा ने हमें बोला था कि या तो बिल्ली रहेगी या मैं।” वही इस जर्नी को देखकर हर किसी की आँखे झलक पड़ी थी।

तेजस्वी प्रकाश ने बाथरूम में कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख आहें भरने लगे फैंस

रुबीना के बाद बिग बॉस की ये हसीना करने जा रही है बॉलीवुड में एंट्री

Ajay Devgn की ऑनस्क्रीन बेटी का ऐसा अवतार देख फैंस भी हो गए घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -