शहनाज गिल को मिला एक और रिएलिटी शो
शहनाज गिल को मिला एक और रिएलिटी शो
Share:

टीवी का जाना माना शो 'बिग बॉस 13'  और 'मुझसे शादी करोगे'  जैसे शोज के जरिए धमाल मचाने के बाद शहनाज गिल को एक और रिएलिटी शो में काम करने का मौका मिल गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस लॉकडाउन खुलते ही शहनाज गिल कलर्स टीवी के रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' में नजर आने वाली हैं। वहीं  एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें तो पंजाब की कटरीना कैफ अर्जुन बिजलानी के साथ शो को होस्ट करने वाली हैं। वहीं कुछ समय पहले ही खबरें आई थी कि, इस शो के सिलसिले में शहनाज गिल ने डांस दीवाने के मेकर्स के साथ मीटिंग की है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते शहनाज गिल अपने घर भी वापस नहीं जा सकी है, वो अब भी अपने भाई के साथ मुंबई के एक होटल में फंसी हुई हैं। 

वहीं इस बीच शहनाज गिल ने अपने अगले रिएलिटी शो के लिए तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इसके साथ ही डांस दीवाने में शहनाज गिल को देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। इसके अलावा वैसे भी उनके फैंस टीवी पर शहनाज गिल की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं उनका पिछला रिएलिटी शो मुझसे शादी करोगे हिट नहीं हो पाया था और यही कारण था कि इस शो को जल्द ही बंद करना पड़ा। शो के बंद होने के बाद शहनाज गिल म्यूजिक एलबम 'भुला दूंगा' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस करती नजर आई थी। आपकी जानकरी के लिए बता दें, रिएलिटी शो डांस दीवाने में शहनाज गिल की एंट्री होने से पहले ही उनके पिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह ने बताया था कि, मेरी बेटी ने कलर्स टीवी के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार शहनाज गिल कलर्स टीवी के तीन टीवी शोज में नजर आ सकती है । फिलहाल तो शहनाज गिल अपने भाई के साथ मुंबई में है और लॉकडाउन के खुलने का इंतजार कर रही है। वहीं  काफी समय से पंजाब की कटरीना अपने परिवार से भी नहीं मिली है। पहले तो शहनाज गिल तीन महीने बिग बॉस 13 के घर में थी और उसके बाद उन्होंने मुझसे शादी करोगे में हिस्सा लिया। इसके साथ ही  इस बीच शहनाज गिल ने अपनी म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' की शूटिंग भी की थी।

हम पांच की यह अदाकारा के पिता ने कभी नहीं देखा शो

इस सीरियल में काम नहीं करना चाहते थे अनूप सोनी

खुद पर बने मीम्स से रामायण के लक्ष्मण हुए परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -