मुंबई में नेताजी का वादा 'कांग्रेस को जिताइए,वन बीएचके पाइए'
मुंबई में नेताजी का वादा 'कांग्रेस को जिताइए,वन बीएचके पाइए'
Share:

मुंबई : प्रदेश के कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शनिवार को ट्वीट किया कि अब वन रूम किचन के दिन गए, मुंबई के लोग अब वन बेडरूम हॉल में रहेंगे। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का वादा है। सभी को 500 वर्गफीट का मुफ्त घर मिलेगा। कांग्रेस को जिताइए,वन बीएचके पाइए। हमने झोपड़पट्टीवासियों का जीवन सुधारने का संकल्प लिया है।

विज्ञान भवन में बोले मोदी, अब पूरी दुनिया में बदल गया है अभिनन्दन का अर्थ

यह बोले थे राहुल गांधी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल ने शुक्रवार को मुंबई की एक सभा के दौरान ऐलान किया, "केंद्र में सत्ता आने के सिर्फ 10 दिनों के अंदर मुंबई के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को 500 वर्गफीट के मकान दिए जाएंगे। मैं कह रहा हूं कि 10 दिनों में, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह दो दिन में किया जाएगा।" सभा के दौरान राहुल ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी 15 लोगों को पैसा देते हैं। मगर 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार जैसे ही आयेगी। हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को चाहे वह शहर में रहता हो, गांव में रहता हो, किसी भी प्रदेश, किसी भी जाति-धर्म का हो। हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति को मिनिमम इनकम गारंटी करके देगी। 

लोकसभा चुनाव: आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़

आज महागबंधन की रैली में शामिल होंगे राहुल 

जानकारी के अनुसार राहुल ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विचारधारा की लड़ाई है। हमें भाजपा को हराना है। जो भी गठबंधन के माध्यम से हमारे साथ चलना चाहता है, कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर एक बार फिर से तेज हुआ है। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस की अलग-अलग रैलियां होंगी। झारखंड के रांची में राहुल गांधी की रैली होगी, जहां वे महागठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। 

कांग्रेस और भाजपा ने आंध्र प्रदेश के साथ किया है धोखा- वाई एस जगन मोहन रेड्डी

जमात ए इस्लामी पर प्रतिबंध महबूबा को नहीं आया रास, ट्विटर पर लगाई केंद्र की क्लास

यूपीए ने हमे बिगड़ी अर्थव्यवस्था सौंपी थी, हम पटरी पर लेकर आए- पियूष गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -