लोकसभा चुनाव: आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़
लोकसभा चुनाव: आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़
Share:

नई दिल्ली: कांगेस दिल्ली में 2019 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के बारे में सोच रही हैं। हालांकि पार्टी के एक दल का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन का मार्ग कांग्रेस के लिए खुला हुआ है। हालांकि पार्टी की दिल्ली यूनिट फिलहाल गठबंधन नहीं करने के स्टैंड पर कायम है।

सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से गठबंधन के लिए कांग्रेस से संपर्क साधा जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई निर्णय हो सकता है। उधर, आप के एक दिग्गज नेता ने कहा है कि, 'तालमेल होगा, किन्तु यह इतनी जल्दी और आसानी से नहीं होगा।' कांग्रेस के एक दिग्गज नेता ने कहा है कि, 'तालमेल के लिए आप निरंतर संपर्क कर रही है और कांग्रेस के अंदर एक धड़ा है जो मानता है कि गठबंधन का रास्ता खुला रहना चाहिए। हमारा उद्देश्य बीजेपी को पराजित करने का है।'

वहीं कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा है कि, 'पार्टी सभी सात लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बारे में सोच रही है और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है।' आप के साथ गठबंधन के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा है कि आप के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

खबरें और भी:-

कांग्रेस और भाजपा ने आंध्र प्रदेश के साथ किया है धोखा- वाई एस जगन मोहन रेड्डी

यूपीए ने हमे बिगड़ी अर्थव्यवस्था सौंपी थी, हम पटरी पर लेकर आए- पियूष गोयल

महागठबंधन के नेताओं के साथ आज झारखंड में रैली करेंगे राहुल गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -