अखिलेश यादव और जयंत चौधरी कर रहे हैं चर्चा, सपा-बसपा गठबन्धन में क्या रहेगा रालोद का रोल
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी कर रहे हैं चर्चा, सपा-बसपा गठबन्धन में क्या रहेगा रालोद का रोल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में  समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन के साथ राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के हिस्सा बनने का ऐलान मंगलवार को हो सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी साझा प्रेस वार्ता के जरिए इसका औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि रालोद को 3 लोकसभा सीटें मिलने की संभावना है।

भाजपा के हाथ से फिसल रहे आदिवासी वोटर, क्या पीएम मोदी के धार दौरे से बदलेगा माहौल ?

उल्लेखनीय है कि सपा-बसपा के मध्य 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटें बंट चुकी हैं। राज्य की कुल 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटों पर और बसपा 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिए 3 लोक सभा सीटें छोड़ी गई है। जबकि, अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन ने प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है।

पाकिस्तान का दावा, हमारी सीमा में घुस आई थी भारतीय पनडुब्बी, पाक नेवी ने खदेड़ा

सपा-बसपा ने मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा की लोकसभा सीटें रालोद के लिए छोड़ी हैं। इनमें से मुजफ्फरनगर सीट रालोद को सपा ने अपने कोटे से दी है। यही कारण है कि सपा सूबे में 37 सीटों पर चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। वहीं बसपा 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी, माना जा रहा है कि रालोद की सीटों का आधिकारिक ऐलान अखिलेश यादव आज प्रेस वार्ता द्वारा कर सकते हैं।

खबरें और भी:-

राहुल गाँधी ने बुलाई दिग्गज नेताओं की बैठक, आप के साथ गठबंधन पर चर्चा संभव

ये नई नीति वाला भारत है, आतंकियों से घर में घुसकर बदला लेगा- पीएम मोदी

भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को बड़ा झटका, शेर सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -