राहुल गाँधी ने बुलाई दिग्गज नेताओं की बैठक, आप के साथ गठबंधन पर चर्चा संभव
राहुल गाँधी ने बुलाई दिग्गज नेताओं की बैठक, आप के साथ गठबंधन पर चर्चा संभव
Share:

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठनबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। राहुल गांधी के आवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, दिल्ली कांग्रस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन सहित दिल्ली के कई दिग्गज नेता मौजूद है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी और आप में समझौता हो सकता है।

जब पीएम मोदी ने छुए केशुभाई पटेल के पैर, देखें वीडियो

वैसे आप ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, किन्तु इसे सिर्फ कांग्रेस पर दबाव की राजनीति माना जा रहा है। कांग्रेस और आप में 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा चल रही है जबकि एक सीट यशवंत सिन्हा या फिर शत्रुघ्न सिन्हा को दिए जाने की खबर सामने आई है। आप, कांग्रेस को 7 में से 2 लोकसभा सीट देना चाहती है किन्तु कांग्रेस 3 से कम सीटों के लिए राजी नहीं है। आज की बैठक के बाद हो सकता है कि इस बात की घोषणा भी जल्द हो जाए। 

कपिल सिब्बल ने माँगा एयर स्ट्राइक का सबूत, राजयवर्धन राठौड़ ने दिया करारा जवाब

 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सत्तारूढ़ आप ने भी कमर कस ली है। शनिवार को पार्टी की तरफ से दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों के सूची जारी कर दी गई है। पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता प्रत्याशी होंगे। दिलीप पांडे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, आतिशी- ईस्ट दिल्ली, राघव चड्ढा- साउथ दिल्ली, ब्रजेश गोयल- नई दिल्ली और गुग्‍गन सिंह को नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं वेस्‍ट दिल्‍ली से अभी तक पार्टी ने कोई प्रत्याशी घोषि‍त नहीं किया है।

खबरें और भी:-

आज सब कुछ मुमकिन है, क्योंकि देश के 'प्रधानमंत्री' मोदी हैं - योगी आदित्यनाथ

नोबल शांति पुरस्कार पर बोले इमरान खान, कहा मैं नहीं इसके लायक

बूथ कार्यकर्ता को जीत का गणित समझाने आज झारखंड पहुंचेंगे अमित शाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -