स्टारकास्ट की मस्ती के चलते रामानंद सागर को आ गया था गुस्सा
स्टारकास्ट की मस्ती के चलते रामानंद सागर को आ गया था गुस्सा
Share:

रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने दर्शकों को सीरीज से जोड़े रखने के लिए नई पहल शुरू की है। वे हर दिन इस शो के किस्से साझा कर रहे हैं, जो एक रात पहले दिखाए गए एपिसोड से जुड़े होते हैं। वहीं बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और गुरुकुल वाली सीक्वेंस से जुड़े दो किस्से सुनाए। वहीं सुनील कहते हैं,  "जब यह सीक्वेंस फिल्माई जा रही थी तो हमारे पीछे कैमरा था और गुरु वशिष्ठ यानी सुधीर दलवी सामने बैठे हुए थे। 

इसके साथ ही हम लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और अजीब-अजीब से चेहरे बना रहे थे, जिससे उनकी हंसी छूट रही थी। इसके चलते दो-तीन शॉट रीटेक हो गए तो सागर साहब (रामानंद सागर) कुछ सख्ती में आ गए। उन्होंने पूछा क्या बात है सुधीरजी आप क्यों बार-बार हंस रहे हैं शॉट के बीच में? इस पर उन्होंने हमारा नाम नहीं लिया। कहने लगे कि मैंने जो दाढ़ी-मूंछ लगाई है, वह गुदगुदी महसूस करा रही है। इसलिए हंसी आ रही है। ऐसे उन्होंने हमें बचा लिया।"

सुनील के अनुसार , दूसरा किस्सा भी गुरुकुल वाली सीक्वेंस का ही है। वे कहते हैं कि जब यह शूट चल रहा था, तब पेड़ पर बैठे पक्षी ने एक आर्टिस्ट के ऊपर बीट कर दी थी। इसके चलते शूट डिले हो गया था। वह आर्टिस्ट जब अपने कपड़े बदलकर आया, तब कहीं जाकर शूट शुरू हो पाया था। वहीं सबसे पहले 'रामायण' को 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। वहीं 33 साल बाद लॉकडाउन के चलते 28 मार्च से दूरदर्शन पर ही इसका पुनः प्रसारण हुआ और 22 दिन में इसे पूरा किया गया। इसके बाद 4 मई से इसका प्रसारण स्टार प्लस पर शुरू किया गया है। इसके साथ ही सुनील लहरी स्टार प्लस पर ही रामायण देख रहे हैं।

रावण का रोल निभाना चाहते है सुनील लहरी, कैकेई बनेंगी दीपिका चिखलिया

श्रीमान-श्रीमती फेम जतिन कनकिया को याद कर भावुक हुए राकेश बेदी

लीना जुमानी ने लॉक डाउन के दौरान शेयर की यह तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -