राहुल गांधी से लेकर उपराष्ट्रपति तक ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
राहुल गांधी से लेकर उपराष्ट्रपति तक ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
Share:

नई दिल्ली: आज दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। जी हाँ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा है कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

आज दिवाली पर इस आरती से करें माँ लक्ष्मी और श्री गणेश का पूजन

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे। वहीं उनके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दियों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।

दिवाली मनाने घर जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दिये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं - सभी को शुभ दीपावली! वहीं उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!'

दिवाली पर घर के इन जगहों पर जरूर रखे दीपक, घर में आएगी खुशहाली

जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पटाखे फोड़ने को लेकर सरकार ने दिया ये आदेश, जरूर पढ़ ले ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -