दिवाली पर घर के इन जगहों पर जरूर रखे दीपक, घर में आएगी खुशहाली
दिवाली पर घर के इन जगहों पर जरूर रखे दीपक, घर में आएगी खुशहाली
Share:

दीवाली का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जा रहा है। जी दरअसल हिंदू धर्म में दीवाली (Diwali 2022) पर्व का खास महत्व है और आप सभी जानते ही होंगे इस दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का पूजन किया जाता है। इसी के साथ ही इस दिन घर से लेकर बाहर तक सभी प्रमुख स्थानों पर दिए जलाए जाते हैं। हालाँकि पंचांग के अनुसार, इस साल छोटी दीवाली (Chhoti Diwali 2022) और बड़ी दीवाली एक ही दिन यानी 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है। आप सभी को यह भी बता दें कि धनतेरस (Dhateras Date 2022) के दिन से ही दीपोत्सव का त्योहार शुरू हो जाता है। जी हाँ और दीवाली के दिन दीपों से मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दीवाली (Diwali 2022 Deepak) पर किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ रहेगा।

GRP सिपाहियों की दरिंदगी, दिवाली मनाने जा रहे युवक को चलती ट्रेन से फेंका बाहर


जी दरअसल दीवाली के दिन एक घी का बड़ी दीपक और एक तेल का बड़ी दीपक जलाने की परंपरा है। इसी के साथ धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दीप पूरी रात जलाई जाती है। जी दरअसल मां लक्ष्मी के लिए इन दीपकों को जलाया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा अपनी हर संपत्ति के पास एक-एक दीपक जलाया जाता है। इनमें से एक दीपक तुलसी के नजदीक, पूजा घर में, घर के मंदिर में, एक दीपक जल से स्थान पर, एक दीपक वाहन रखने के स्थान पर, एक दीपक बाथरूम में, एक किचन में, एक दीपक पितरों के निमित्त और एक दीपक यम देव के निमित्त जलाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इन स्थानों पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का भऱपूर आशीर्वाद मिलता है।

दिवाली पर अपने घर को सजाएं इन खास रंगोली से


दीवाली पर दीपक जलाने के नियम-
दीपक की बाती- दीपक में उसकी बाती का विशेष महत्व होता है। घी के दीपक के लिए रुई की का इस्तेमाल करना शुभ होता है। इसी के साथ अगर सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाते हैं तो उसमें लाल धागे की बाती का इस्तेमाल करना उत्तम होता है। 

दीपक रखने की दिशा- दीपक को कभी भी कोने में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा दीवाली पर खंडित दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

शुभ मुहूर्त- दीवाली पर दीपक जलाते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

पटाखे फोड़ने को लेकर सरकार ने दिया ये आदेश, जरूर पढ़ ले ये खबर

दिवाली पर यात्रियों को बड़ा झटका, रद्द हुई 231 ट्रेनें

आज दिवाली पर इस आरती से करें माँ लक्ष्मी और श्री गणेश का पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -