बिहार महागठबंधन: लालू का आशीर्वाद लेने जाएंगे राहुल, सुलझ सकता है सीट शेयरिंग का मुद्दा
बिहार महागठबंधन: लालू का आशीर्वाद लेने जाएंगे राहुल, सुलझ सकता है सीट शेयरिंग का मुद्दा
Share:

पटना : बिहार में जारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी निर्धारित नहीं हो सका है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इस सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार यानी 2 मार्च को रांची में रैली करने के लिए पहुँचने वाले हैं। शनिवार का यह दिन बिहार की राजनीति विशेषकर महागठबंधन के लिए काफी अहम् हो सकता है।

पाकिस्तान दौरे पर गए थे सऊदी के शहजादे, उपहार में मिली सोने का पानी चढ़ी राइफल और...

राहुल गांधी की रैली के लिए शनिवार का दिन चुना गया है। शनिवार को ही चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने का दिन होता है। इस दिन लालू अपने परिवार के सदस्यों के अलावा चार अन्य लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में कयासों का सियासी पारा गरमा गया है कि बिहार में जारी महागठबंधन के दो मुख्य घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की मुलाकात हो सकती है और सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझ सकता है।

'दीदी' का सीधा हमला, कहा- अमानवीय धर्म बनाने का प्रयास कर रही भाजपा

इस संभावना को उस समय और बल मिल गया जब यह खबर सामने आई कि राहुल की रैली से एक सप्ताह पहले यानी इसी शनिवार को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी लालू यादव से मिलने के लिए रांची के रिम्स अस्पताल जा सकते हैं।

खबरें और भी:-

 

झारखण्ड सीएम रघुबर दास ने शुरू की 'मीठी क्रांति योजना', जानिए क्या है इसमें ख़ास ?

हाफिज सईद के संगठन पर बैन, अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण पाक की कार्यवाही या फिर ढकोसला

शशि थरूर का ट्वीट, कारगिल युद्ध के समय तो पाक के विरुद्ध खेला था भारत फिर अब...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -