'OBC वर्ग में नहीं हुआ पीएम मोदी का जन्म..', राहुल गांधी ने बताई प्रधानमंत्री की जात !
'OBC वर्ग में नहीं हुआ पीएम मोदी का जन्म..', राहुल गांधी ने बताई प्रधानमंत्री की जात !
Share:

भुवनेश्वर: कांग्रेस के पूव अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार (8 फ़रवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी जाति को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री सामान्य वर्ग से हैं, न कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से। राहुल गांधी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में कहा कि, "पीएम मोदी का जन्म OBC वर्ग में नहीं हुआ था। उनका जन्म गुजरात में तेली जाति में हुआ था।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "समुदाय को वर्ष 2000 में भाजपा द्वारा OBC का टैग दिया गया था। उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ था।" राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कहा कि, ''वह अपने पूरे जीवन में जाति जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि वह OBC में पैदा नहीं हुए, वह सामान्य जाति में पैदा हुए हैं।'' बता दें कि, सियासी जानकार जातिगत जनगणना को कांग्रेस की सत्ता प्राप्ति की रणनीति के रूप में देखते हैं। इसके पीछे वो तर्क देते हैं कि, सभी सियासी दल अच्छी तरह जानते हैं कि, जब तक हिन्दू वोट एकजुट होकर भाजपा को मिल रहे हैं, तब तक उसे हराना मुश्किल है, और अकेले मुस्लिम वोटों के बल पर सत्ता में नहीं पहुंचा जा सकता है। ऐसे में विपक्षी दल, उस हिन्दू वोट को जातियों में तोड़कर उन्हें अपनी तरफ करना चाहता है। यही कारण है कि, जो पार्टियां अब तक अल्पसंख्यकों (धर्म आधारित) की राजनीति करती थी, वो अब जाति के आधार पर 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी 'का नारा दे रही है। अगर इस नारे को सच मान लें, तो देश में अधिक संख्या हिन्दुओं की है, मगर पार्टियां धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि जाति के आधार पर हिस्सेदारी देने की बात कर रहीं हैं। इसी को जातिगत वोटों की राजनीति माना जा रहा है।  

भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद यह राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ की पहली यात्रा होगी, जिसमें उनकी पार्टी राज्य में सत्ता से बाहर हो गई थी। दो दिन के विश्राम के बाद 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड के लिए प्रस्थान करेगी। 

इस राज्य में मिलेगी फ्री बिजली, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

मां-बाप की लड़ाई ने बेटे को बना दिया हत्यारा, चौंकाने वाला है मामला

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -