करण वाही को आशा नेगी नेऐसे दी जन्मदिन की बधाई
करण वाही को आशा नेगी नेऐसे दी जन्मदिन की बधाई
Share:

टीवी के जाने-माने एक्टर करण वाही आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण वाही रीमिक्स और तेरी मेरी लव स्टोरीज जैसे शोज के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों में खास बना चुके है।वहीं  एक्टर के जन्मदिन पर सुबह से ही फैंस और करीबी दोस्त उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में व्यस्त हैं। वहीं इस बीच उनकी खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट किया है। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम आशा नेगी और करण वाही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को हर कोई पसंद करता है। 

इसके साथ ही आशा नेगी ने करण वाही के साथ ली गई एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैइसके अलावा आशा नेगी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं इस तस्वीर के साथ आशा नेगी ने लिखा है कि, 'हैप्पी बर्थडे फेवरेट वन...मैं बहुत खुश हूं और मुझे तुम पर गर्व है। वहीं अब तो केक भी है, और केक लाने वाली भी...जा जी ले अपनी जिंदगी...।' साथ ही आशा नेगी ने ये भी लिखा है कि, 'तुम हमेशा मेरे फेवरेट रहोगे।' इस पोस्ट को आशा नेगी ने #ForeverWaliYaari हैशटैग के साथ शेयर किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की करण वाही काफी लम्बे समय से उदिति सिंह को डेट कर रहे हैं। आए दिन करण अपनी और उदिति सिंह की रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसके साथ ही करण वाही आशा नेगी के ही नहीं बल्कि रित्विक धनजानी के भी काफी अच्छे दोस्त है, परन्तु  अभी तक रित्विक ने करण वाही को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी है। 

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर से की 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग

सिद्धार्थ शुक्ला के होठों पर शहनाज़ ने किया कमेंट

मंदिरों के दरवाजे खुलने के बाद अरुण गोविल ने की अपील 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -