हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर से की 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग
हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर से की 'पद्मश्री' वापस लौटाने की मांग
Share:

टीवी की जानी मानी निर्देशक एकता कपूर की वेब सीरीज 'XXX' पर जारी विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। वहीं एकता कपूर के माफी मांगने के बाद, उनके सीरीज से विवादित सीन हटाए जाने के बाद भी ये मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही अब हाल ही में एकता के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने वाले बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। वहीं हाल ही में इस मामले को लेकर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने खार थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इस मामले को लेकर एकता कपूर को सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की जिसके बाद एकता कपूर ने भी इस मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।परन्तु ये मामला है कि ठंडा हो ही नहीं पा रहा है। वहीं अब एक बार फिर से हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। इसके साथ ही विकास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एकता से पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। इसके साथ ही विकास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी साझा करते हुए एकता कपूर से ये मांग की है।वहीं विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए भी एक पोस्ट साझा कर राष्ट्रपति से अपील की है कि वो एकता से सम्मान वापस ले लें। 

विकास ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'एकता कपूर को पद्मश्री क्यों दिया? उसने ऐसा क्या योगदान दिया है इस देश के लिए? वहीं मेरी विनती है कि हमारे राष्ट्रपति जी से कि जल्द से जल्द एकता कपूर से पद्मश्री अवॉर्ड वापस लिया जाए।'ऐसा बताया जा रहा है कि ये विवाद एकता की एक वेब सीरीज 'XXX अनसेंसर्ड' को लेकर गरमाया हुआ है।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में फिल्माए गए एक दृश्य पर लोगों को आपत्ति है जिसमें एक महिला अपने सेना के जवान पति की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। वहीं विवाद का कारण यह भी है कि वह औरत अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहनाती है और फिर उस वर्दी को फाड़ देती है।

 

'नागिन 4' से बाहर होने को लेकर जैस्मीन भसीन ने कही यह बात

अनलॉक-1 फेज को कसौटी के स्टार्स ऐसे कर रहे है एन्जॉय

स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं टीवी एक्टर करण वाही

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -