पाकिस्तान: बाढ़ की चपेट में आकर 1000 से अधिक लोगों की मौत, हज़ारों लोग बेघर
पाकिस्तान: बाढ़ की चपेट में आकर 1000 से अधिक लोगों की मौत, हज़ारों लोग बेघर
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा में मरने वालों की तादाद 1000 के पार पहुंच गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ से अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1527 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

वहीं, 719,558 मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आकर जान गँवा चुके हैं। बीते 24 घंटों में ही 119 लोगों की जान गई है, जबकि 71 लोग घायल हुए हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिनगिट-बाल्टस्तिान में 6 , बलूचस्तिान में 4 और PoK  में एक व्यक्ति की जान गई है। NDMA के अनुसार, पूरे पाकिस्तान में 3,451.5 किमी सड़क क्षतग्रिस्त हो गयी है और 149 पुल ढह गए हैं, जबकि 170 दुकानें तबाह हो चुकी हैं। वहीं, लगभग 10 लाख से ज्यादा घर पूर्ण अथवा आंशिक रूप से क्षतग्रिस्त हुए हैं। 

बता दें कि, पाकिस्तान के कम से कम 110 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 72 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। बचाव दलों ने बाढ़ में फंसे 51,275 लोगों को रेस्क्यू किया है और 4,98,442 लोग राहत शिविरों में ठहराये गये हैं। 

अपने ही घर के बाथरूम में फंस गई थी महिला, फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश

इटली के युवक को एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और एड्स, पुरुष के साथ बनाए थे संबंध

एआईएफएफ से FIFA ने हटाया प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -