अपने ही घर के बाथरूम में फंस गई थी महिला, फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश
अपने ही घर के बाथरूम में फंस गई थी महिला, फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

थाईलैंड से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है जिसमे एक महिला अपने ही घर के बाथरूम में फंस गई। वह तीन दिन तक बाथरूम में बंद रही। उसने अपने बचने की उम्मीद खो दी थी। महिला ने लिपस्टिक से दीवार पर अपनी वसीयत भी लिख दी थी, जिससे मरने के पश्चात् उसके परिजन संपत्ति को बराबर बांट ले। मगर फिर चमत्कार हो गया।   

दरअसल, थाईलैंड में रहने वाली 54 वर्षीय एक महिला बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया। बाथरूम के दरवाजे का लॉक जाम होने की वजह से महिला भीतर ही फंस गई। रिपोर्ट के अनुसार, महिला चौथी मंजिल पर अकेले रहती थी। इसलिए उसकी चीख-पुकार किसी को सुनाई नहीं दी। रात भर वह सहायता के लिए पुकारती रही। इसी प्रकार 3 दिन गुजर गए तथा महिला बाथरूम में ही फंसी रही। उसने मान लिया था कि अब वह नहीं बच पाएगी। 

वही ऐसे में महिला ने लिपस्टिक से बाथरूम की दीवार पर अपनी वसीयत लिख डाली, जिससे उसके मरने के पश्चात् घरवाले संपत्ति का बंटवारा कर सके। इसके साथ उसने अपने नजदीकी लोगों के लिए एक अंतिम मैसेज भी दीवार पर लिखा। 54 वर्षीय महिला ने लिखा था- 'मैं जिंदा रहने के लिए नल का पानी पी रही हूं और अगर यह समाप्त हो जाता है तो मैं शायद मर जाऊंगी। मैं सहायता के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन कोई नहीं आया।' 22 अगस्त को बाथरूम में फंसी महिला तीन दिन गुजर जाने के बाद भी बाहर नहीं आ सकी। ऐसे में जब महिला से कोई संपर्क नहीं हुआ तो घरवालों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद महिला की बहन ने पुलिस से संपर्क किया। बहन के अनुसार, उसने सैकड़ों बार फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला। खबर पर पुलिस की टीम महिला के घर पहुंची। दरवाजा तोड़कर जब उसने बाथरूम में देखा तो महिला भीतर बेसुध पड़ी मिली। महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों को उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। तीन दिन तक केवल पानी के सहारे जिंदा रहने की वजह से महिला थोड़ी कमजोर हो गई थी।  

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

बिहार में जहरीली शराब का कहर, फिर हुई इतने लोगों की मौत

कभी घरों की पुताई करता था 'पार्थ चटर्जी' का रिश्तेदार, आज दार्जलिंग से दुबई तक फैले हैं होटल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -