इटली के युवक को एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और एड्स, पुरुष के साथ बनाए थे संबंध
इटली के युवक को एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और एड्स, पुरुष के साथ बनाए थे संबंध
Share:

रोम: इटली में एक शख्स को कोरोना संक्रमण, मंकीपॉक्स और HIV एड्स, तीनों बीमारियाँ एक साथ हो गईं। उसने एक अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद उसे ये बीमारियाँ हुई हैं। बता दें कि पूरी दुनिया में ये पहली दफा हो रहा है, जब ये तीनों ही खतरनाक संक्रमण किसी व्यक्ति को एक साथ हुए हों। 36 वर्षीय उस व्यक्ति को कमजोरी, बुखार और गले की खराश की समस्या लगातार हो रही थी। हालांकि, फ़िलहाल उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। 

उससे पहले वो 9 दिनों के लिए स्पेन गया हुआ था और 16 जून से लेकर 20 जून, 2022 तक स्पेन में ही था। उसने स्वीकार किया है कि स्पेन ट्रिप के दौरान उसने एक अन्य पुरुष के साथ बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाए। 2 जुलाई को उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसी दिन से उसकी बाईं बाँह पर चकत्ते निकलने शुरू हो गए। इसके बाद उसके शरीर पर घाव होने लगे। ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट छपी है। युवक के शरीर पर जगह-जगह, यहाँ तक कि चेहरे पर भी घाव और चकत्ते निकलने लगे। उसे बहुत दर्द भी हो रहा था।

5 जुलाई को दिक्कतें अधिक बढ़ने के बाद शख्स इलाज के लिए कैटेनिया स्थित सैन मार्को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पहुंचा। जहां से उसे संक्रामक रोगों वाले विभाग में भेज दिया गया। वहाँ मंकीपॉक्स को लेकर उसकी जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद कई SITs को लेकर टेस्ट किए गए और वह HIV पॉजिटिव भी निकला। वैज्ञानिकों ने बताया है कि ये संक्रमण ताज़ा है, पुराना नहीं है। हालाँकि, कोरोना और मंकीपॉक्स से रिकवर होने के बाद उसे 11 जुलाई को अस्पताल ने डिस्चार्ज कर दिया। अब उसके शरीर पर केवल दाग बचे हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा है कि कोरोना और मंकीपॉक्स का संक्रमण एक साथ हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ अन्य रिसर्च के बाद ही पता चल सकेगा कि तीनों बीमारियाँ एक साथ होने से रोगी की हालत कितनी बिगड़ती है।

एआईएफएफ से FIFA ने हटाया प्रतिबंध

फिर लहराया भारत के PM का परचम, नरेंद्र मोदी ने अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

40 साल से बाल बढ़ा रही है यह महिला, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -