आतंकियों को दबोचने के लिए बिहार में NIA का बड़ा छापा, PFI सदस्य से मिले दस्तावेज पर कार्रवाई
आतंकियों को दबोचने के लिए बिहार में NIA का बड़ा छापा, PFI सदस्य से मिले दस्तावेज पर कार्रवाई
Share:

पटना: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कई शहरों में NIA की टीम छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी देशविरोधी गतिविधियों से संबंधित मामले में की जा रही है। NIA की ये छापेमारी मधुबनी, छपरा, अररिया और भी कई स्थानों पर चल रही है। NIA ने फुलवारी कांड के अपराधी परवेज के घर पर भी छापेमारी की। परवेज की घर की तलाशी लेकर गिरफ्त में लिया है। 

मिल रही खबर के अनुसार, अररिया के जोकीहाट में भी NIA की छापेमारी हुई है। अररिया में एहसान परवेज के घर ये छापा पड़ा है। फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था। एहसान SDPI का प्रदेश महासचिव है। NIA की टीम के साथ जोकीहाट थाना पुलिस भी है। टीम ने परवेज की घर की खोजबीन की तथा परवेज को गिरफ्त में लिया। कहा जा रहा है कि एहसान PFI का जिला संयोजक है। फुलवारी शरीफ मामले में NIA ने फुलवारी शरीफ में भी दो स्थानों पर छापेमारी की है। NIA की टीम सहित जिला पुलिस बल पहुंचकर कर तहकीकात रही है। फुलवरी शरीफ के मिल्कियाना मोहल्ला एवं गोनपुरा गांव में ये छापेमारी चल रही है।

इसके अतिरिक्त NIA की टीम मधुबनी भी पहुंची है। मधुबनी में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI सदस्य अंसारुल्लाह उर्फ अंसार के घर की छापेमारी हुई है। लदनियां थाना के डलोखर पंचायत के बलुआ टोल मौजूद अंसारुल्लाह के घर में ये छापा पड़ा है। NIA की टीम कई वाहनों से पहुंची है। टीम ने पुलिस की सहायता से घर के आसपास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। छपरा में भी PFI सदस्य परवेज आलम के घर NIA ने छापा मारा है। जलालपुर थाना मौजूद पैतृक घर रुदलपुर में NIA की टीम पहुंची। सिंहवाड़ा थाना इलाके के शंकरपुर गांव में मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर चल रही छापेमारी चल रही है। मुस्तकीम के तार भी PFI से जुड़े हैं। आपको बता दें कि देश विरोधी गतिविधियों में फुलवारी शरीफ में इन व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। बीते माह भी NIA की टीम ने इसी गांव के मो सनाउल्लाह के घर छापेमारी की थी।

सवाल था नितीश कुमार पर..., ममता और KCR के काम गिनाने लगे अखिलेश यादव

कभी JDU को चुनाव जिताने का काम करते थे PK, आज उन्हें ही नहीं पहचान रहे नितीश कुमार !

iPhone 14 सीरीज के साथ लांच हुई Apple Watch Ultra, जानिए भारत में क्या है इनकी कीमत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -