यौन अपराधियों की अब खैर नहीं, जल्द तैयार होगा डेटाबेस, बलात्कार पर लगेगी रोक
यौन अपराधियों की अब खैर नहीं, जल्द तैयार होगा डेटाबेस, बलात्कार पर लगेगी रोक
Share:

नई दिल्ली। देश में यौन शोषण और बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। देश में इन अपराधों के खिलाफ कई तरह के आंदोलन और नियमों के बदलावों के बावजूद ये मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। लेकिन अब इन अपराधियों के अच्छे दिन जल्द ही ख़तम होने वाले है। दरअसल सरकार जल्द ही देश भर के यौन अपराधियों का एक डेटाबेस तैयार कर उनपर नजर रखने की तयारी कर रही है। 


आज से ही शुरू हो रही है प्रक्रियां 

देश में  यौन शोषण और बलात्कार के बढ़ते मामलों को जल्द से जल्द रोकने के लिए सरकार ने इस प्रक्रिया को आज याने  गुरुवार 20 सितंबर से ही शुरू करने की योजना तय की है। 

बच्ची के साथ हुए रेप को आखिर क्यों छुपा रही है पुलिस

 


ऐसा होगा डेटाबेस 

यौन अपराधियों के डेटाबेस में सरकार देश भर के यौन अपराधियों और बलात्कार के मामले से जुड़े अन्य अपराधियों की तमाम तरह की जानकारियां इक्कठा कर एक नेशनल रजिस्ट्री तैयार की जायेगी। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है जब यौन शोषण के मामले में इतने बड़े स्तर पर डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। 
इस डेटाबेस में अपराधियों के नाम, फोटोग्राफ, आधार नंबर और एड्रेस के साथ-साथ फिंगरप्रिंट और डीएनए सैंपल की जानकारिया भी स्टोर की जा रही है। 


यह होगा फायदा 

सरकार की इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अबसे जब भी देश में कोई यौन अपराध या बलात्कार की घटना होगी तो उसकी जाँच में इतना समय नहीं  लगेगा और आरोपियों को जल्द से जल्द भी पकड़ा जा सकेगा। इस डेटाबेस के तैयार होने के बाद से जब भी कोई यौन अपराधी दोबारा अपराध करेगा तो पीड़िता की एक मामूली मेडिकल जाँच कर के अपराधी का डीएनए पता लगाया जा सकेगा और डेटाबेस में पहले से मौजूद अपराधियों के डीएनए की जानकारी को इससे मैच कर के अपराधी का तुरंत पता लगाया जा सकेगा। 

मुजफ्फरपुर रेप कांड : जांच दल बनाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक


बढ़ते ही जा रहे है बलात्कार के मामले 

इस डेटाबेस को बनाने के पीछे मुख्य कारण देश में बलात्कार के लगातार बढ़ते मामले ही है। एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में बलात्कार के मामलों में 12 फीसदी की वृद्धि हुई थी। जहाँ 2015 में 34,651 से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किये गए थे तो वही साल 2016 में इनकी संख्या बढ़ कर  34, 947 हो गई थी। 


ख़बरें और भी 

केरल नन रेप केस: आज आरोपित बिशप से पूछताछ करेगी क्राइम ब्रांच

 

7 साल की मासूम बनी हैवानियत का शिकार, दरिंदे ने प्राइवेट पार्ट में डाला पाइप

 

10 लोगों से दुष्कर्म करवाएं बीजेपी नेता, 20 लाख मुआवज़ा मैं दूंगा- हरियाणा आप अध्यक्ष

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -