टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके है महेश ठाकुर
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके है महेश ठाकुर
Share:

जाने माने लोकप्रिय भारतीय फिल्म एक्टर महेश ठाकुर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक भारतीय फिल्म तथा टेलीविज़न अभिनेता भी हैं। उन्हें हिंदी फिल्मों में हम साथ साथ हैं, सत्या 2 तथा जय हो जैसी मूवीज के लिए जाना जाता है। महेश ठाकुर का जन्म 1 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था।

महेश ठाकुर ने अपनी आरभिंक पढ़ाई मुंबई में पूरी की। महेश ठाकुर ने अपने करियर का आरम्भ सोराज बडजात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' से किया था, जो एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसमें उन्होंने आनंद की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मोहनीश बहल, सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, तथा करिश्मा कपूर मुख्य किरदारों में थे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के पश्चात् वह कई टेलीविजन शो में नजर आए।

वही इसके साथ ही महेश ठाकुर ने अपने करियर में कई टेलीविज़न शो और फिल्मों में काम किया है। साथ-साथ वह कई विवादों में घिर चुके हैं, कई बार वह अपने धारावाहिकों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं। महेश ठाकुर के अभिनय ने एक अलग तरह की छवि दी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का मनोरंजन किया तथा हम चाहते हैं कि वह अपने करियर में आगे बढ़े। तथा हमारे और से उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।

बिगड़ी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

अर्चना पूरन सिंह को हुआ भारी फायदा, नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा बना वजह

बिग बॉस 15 में आने के लिए मेकर्स दे रहे रिया चक्रवर्ती को भारी भरकम रकम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -