बिगड़ी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
बिगड़ी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Share:

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वैसे कुछ समय पहले ही अदाकारा को स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। वहीँ अब खबर आई है कि वह जल्द ही ‘बिग बॉस 15’ में ट्राइब लीडर बनकर शामिल होने वाली हैं। इन सभी के बीच हाल ही में मिली जानकारी के तहत श्वेता की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के एक अस्पताल में श्वेता तिवारी का इलाज चल रहा है। हाल ही में श्वेता तिवारी की टीम ने इस बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि ज्यादा चिंता करने की बात नहीं हैं, वह ठीक हैं और रिकवर कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि एक्ट्रेस को कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस समय वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगी। इसी के साथ आगे टीम ने कहा कि 'फैंस लगातर हमें कॉल कर श्वेता का हालचाल पूछ रहे हैं। सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। आप सभी की प्रार्थना से वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और भरपूर आराम कर रही हैं। वह जल्द ही घर लौटेंगी।'

आप सभी को बता दें कि इस समय श्वेता के फैंस उनके जल्द से जल्द रिकवर होने की दुआ मांग रहे हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि श्वेता ने कसौटी जिदंगी की शो में काम कर घर-घर में पहचान पा ली थी। वहीं बीतें दिनों एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं और यहाँ उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीता और अब वह जल्द ही ‘बिग बॉस 15’ में ट्राइब लीडर बनकर शामिल होने वाली हैं।

पलक तिवारी की फिल्म रिलीज से पहले ही गिरफ्तार हुए निर्माता ऋषभ

ख़त्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगी पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म

अर्चना पूरन सिंह को हुआ भारी फायदा, नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा बना वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -