मां कुंती की आज्ञा का पालन कर पांडव कर देंगे कुछ ऐसा
मां कुंती की आज्ञा का पालन कर पांडव कर देंगे कुछ ऐसा
Share:

दूरदर्शन पर दोबारा टेलीकास्ट किए जा रहे महाभारत को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स कहानी को और भी दिलचस्प बना रहे हैं। अब तक की कहानी में आपने देखा है कि पांडव अपनी मां कुंती के साथ अज्ञातवास में समय काट रहे हैं। वहीं लाक्षागृह में लगी आग से बचने के बाद पांचों भाइयों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए साधुओं का भेष धरा है। इसके साथ ही नगर में घूमते-घूमते पांडव राजा द्रुपद की बेटी द्रौपदी के स्वयंवर में जा पहुंचते हैं, जहां देशभर के राजकुमार, द्रौपदी से शादी करने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही यहां पर पांडवों का भाई दुर्योधन भी आया हुआ है परन्तु वो पांचों पांडवों को पहचान नहीं पा रहा है | 

वहीं इस स्वयंवर की शर्त यह है कि जो राजकुमार पानी में देखकर मछली की आंख पर निशाना लगाएगा, वो द्रौपदी से शादी कर सकेगा। वहीं ऐसे में एक के बाद एक राजा खड़े होते हैं लेकिन मछली की आंख भेदने में नाकामयाब रहते हैं। इस दौरान सभी के झुके हुए सिर देखने के बाद सूर्यपुत्र कर्ण खड़े होते हैं और धनुष को प्रणाम करते हुए एक ही बार में उसे उठा लेते हैं। परन्तु  द्रौपदी अपने सखा कृष्ण के इशारे पर कर्ण को रोकते हुए कहती है कि वो सूत पुत्र से विवाह नहीं करेंगी। इसके बाद ब्राह्मण का भेष धरे अर्जुन आगे आते हैं और धनुष उठाकर मछली की आंख को भेदने के लिए निशाना लगाते हैं। वहीं ब्राह्मण के भेष में अर्जुन के कौशल को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है| 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की महाभारत के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि शादी के बाद पांडव द्रौपदी को अपना सच बता देंगे और माता कुंती के पास चले जा सकते है । जब अर्जुन स्वयंवर से लौटेंगे तो उस समय कुंती खाना बना रही होंगी। रसोईघर में आकर अर्जुन अपनी मां से कहेंगे कि हम आपके लिए कुछ लाए हैं। वहीं कुंती बिना देखे ही अपने बेटों को आदेश दे देंगी की, जो भी चीज है उसे पांचों में बांट लिया जाएमां के इस कथन के चलते पांचों पांडवों की शादी द्रौपदी से हो जाएगी। शादी के दौरान कुंंती, द्रौपदी को वचन देंगी कि भले ही पांडव भाई किसी और दूसरी राजकुमारी से शादी कर लें लेकिन रानी का दर्जा केवल उन्हीं को मिलेगा। पांचों पांडवों के साथ सात फेरे लेने की वजह से ही द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी बुलाया जाएगा।

शहनाज गिल को मिला एक और रिएलिटी शो

पति ने धोये बर्तन तो पत्नी दीपिका ककक्ड़ ने शेयर कर दी फोटो

नागिन बनकर फिर लेगी बदला मौनी रॉय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -