21 मार्च से हर रविवार MP के इन तीन शहरों में रहेगा लॉकडाउन
21 मार्च से हर रविवार MP के इन तीन शहरों में रहेगा लॉकडाउन
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के तीन शहरों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने हर रविवाार को एक दिन के लॉकडाउन का फैसला लिया है। मिली जानकारी को माना जाए तो प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर और जबलपुर में रविवार 21 मार्च को रविवारीय लॉकडाउन की शुरूआत होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहने वाली है। इसी के साथ ही सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला भी कर लिया है।

जी दरअसल यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया है। वहीँ गृह विभाग की तरफ से जारी ओदश में यह कहा गया है कि 'इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा।' इसी के साथ इन तीनों शहरों में हर शनिवार को रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं यह भी कहा गया है कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को पाबंदियों से राहत रहेगी, जबकि स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

इसके अलावा मध्यप्रदेश प्रोफेशनल बोर्ड ने पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2020 को भी रद्द कर दिया है। जी दरअसल यह परीक्षा 6 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थी। इसी के साथ शिवराज सरकार ने महाराष्ट्र और प्रदेश के बीच बस सेवाओं पर 20 मार्च से 31 मार्च तक रोक लगा दी है। इस बारे में हम आपको पहले ही जानकारी दे चुके हैं।

फ़्रांस के कई प्रांतों में आंशिक लॉक डाउन का हुआ एलान

FAKE है इंदौर में लॉकडाउन की खबर, कलेक्टर मनीष सिंह ने कही यह बात

क्या पूरे देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ? 24 घंटों में मिले करीब 40000 नए केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -