4 बच्चों की मां हुई किडनैप, चौंकाने वाला है मामला
4 बच्चों की मां हुई किडनैप, चौंकाने वाला है मामला
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी की नीयत से 4 बच्चों की मां को किडनैप कर लिया गया। महिला के पति अमोद महतो ने कटरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उसने अज्ञात द्वारा पत्नी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से बैंक जाने का बहाना बनाकर निकली थी फिर वापस नहीं लौटी। 

पीड़ित अमोद महतो ने बताया कि उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां के अचानक गायब होने से बच्चे बहुत परेशान हैं। जब देर शाम तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी थी तो उसने बैंक के CCTV भी चेक किए थे। जिसमें वह नजर नहीं आई। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। व्यक्ति अपनी पत्नी को हर जगह ढूंढ चुका है पर उसका अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है।

कहा जा रहा है कि पति अमोद मजदूरी करता है। उसके दो बेटे और दो बेटी हैं। उसकी पत्नी घर से जो मोबाइल लेकर निकली थी वह नंबर बंद आ रहा है। अमोद ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा कर ले गया है। यह घटना 16 अप्रैल को हुई थी। आमोद महतो ने बताया कि उसकी पत्नी दोपहर 3 बजे वह घर से निकली थी मोबाइल एवं पेपर लेकर गायघाट के बैंक जाने का कहकर गई थी। आमोद ने बताया कि वह 4 बच्चों का भरण पोषण करने लिए मजदूरी करता है। उसे इस बात की खबर बिल्कुल भी नहीं है कि वह किस से बात करती थी। ससुराल से लेकर हर रिश्तेदार से पूछताछ की पर किसी को कुछ नहीं पता। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस महिला को खोजने में जुटी है। 

आखिर क्या था तीसरी कक्षा के मासूम का कसूर ? जो कर दी बेरहमी से पिटाई

जोहड़ में गिरे साइकिल पहिए को निकाल रहा था मासूम, तब फिसला पैर और फिर...

'40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटेंगे, नेट भी फ्री देंगे..', सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -