जोहड़ में गिरे साइकिल पहिए को निकाल रहा था मासूम, तब फिसला पैर और फिर...
जोहड़ में गिरे साइकिल पहिए को निकाल रहा था मासूम, तब फिसला पैर और फिर...
Share:

चंडीगढ़: करनाल के कुंजपुरा थाना इलाके के बड़ा गांव में वीरवार सांय को साढ़े तीन वर्ष का बच्चा साइकिल के पहिए से खेलता हुआ जोहड़ में डूब गया। जब बच्चा घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गांव में ढूंढा, लेकिन बच्चे के बारे में पता नहीं चल सका। तलाश करते हुए परिजन जोहड़ के पास पहुंचे। अचानक परिजनों को वह साइकिल का पहिया जोहड़ में नजर आया। जिस पहिए को लेकर बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुताई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जोहड़ में बच्चे की तलाश की तो उसका शव पाया गया।

कुंजपुरा थाना इलाके के बड़ा गांव निवासी साढ़े तीन साल का नक्श अपने नाना के पास तीन वर्ष  से रह रहा था। परिजनों का इस बारें में कहना है कि वीरवार शाम को बच्चा साइकिल के पहिये के साथ खेलता हुआ घर से बाहर गया था। गांव में ही जोहड़ में सूखी पत्ती पर उसका पहिया गिर गया। बच्चे को लगा कि यहां पर पानी नहीं है और वह सूखी पत्ती पर चढ़ गया, लेकिन जोहड़ में बहुत दलदल था। पहिया निकालते हुए वह जोहड़ के अंदर दलदल में डूब गया। जिसके कारण उसकी जान चली गई।

गांव में बच्चे के डूबने की भनक किसी को नहीं लग सकी। जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बहुत ढूंढा। गांव के लोगों से भी पूछा, मगर बच्चे के बारे में कोई खबर नहीं मिल पाई। बाद में परिजनों ने पहिये के के माध्यम से बच्चे की तलाश की। पता चला कि जोहड़ में साइकिल का पहिया पड़ा हुआ है।  इसके उपरांत  ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में जोहड़ में पहिये के आसपास बच्चे की तलाश की। इसके पश्चात् लोगों को दलदल में बच्चे का शव मिला। शव मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

'40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटेंगे, नेट भी फ्री देंगे..', सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान

सोने के दामों में फिर ऐतिहासिक उछाल, जानिए आज कहाँ पहुँच गए दाम

आर्थिक रूप से पिछड़ों को मिलेगा 10 फीसद आरक्षण या लगेगी रोक ? सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -