खतरों के खिलाड़ी का बढ़ेगा और भी ज्यादा रोमांच, सीजन-12 में नज़र आएगा टिक-टॉक का ये स्टार
खतरों के खिलाड़ी का बढ़ेगा और भी ज्यादा रोमांच, सीजन-12 में नज़र आएगा टिक-टॉक का ये स्टार
Share:

टेलीविज़न इंडस्ट्री के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने की खबर सुनने को मिली है। इतना ही नहीं मेकर्स ने नए सीजन का भाग बनने के लिए कई सेलेब्स के साथ संपर्क किया था। बीते सीजन की तरह इस बार भी शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ही होंगे। रिएलिटी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में की जाने वाली है। ऐसे में इस शो के लिए एक नए सदस्य  का नाम भी सामने आ चुका है। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो में सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख (Faisal Shaikh) स्टंट करते दिखाई देने वाले है। 

'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा बनेंगे फैसल शेख: सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैसू अब 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन में खतरों के साथ खेलते हुए दिखाई देने वाले है। शो के बारे में बात करते हुए फैसल शेख ने बोला है कि, 'सोशल मीडिया सुपर-स्टार होने से लेकर अब 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लेने तक यह एहसास अपने आप में एकदम अलग है। एक्शन के सर्वशक्तिमान रोहित शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करना और उनकी निगरानी में स्टंट करना बहुत ही अच्छा और मजेदार होता है। मैं इस सीजन में मिलने वाले थ्रिल, एक्शन और रोमांच के लिए तैयार हूं।' 

ये सेलेब्स भी होंगे शो का हिस्सा: रोहित शेट्टी के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन ने दर्शकों के मध्य बहुत रोमांच पैदा कर रहा है। इस शो में फैसल शेख के साथ साथ सृति झा, शिवांगी जोशी, रुबीना दिलाइक, राजीव अदतिया, चेतना पांडे और तुषार कालिया जैसे कई सेलेब्स खतरों से खेलते हुए नज़र आने वाले है। वहीं लास्ट सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी बने थे। बीते सीजन में कई दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर आस्था गिल जैसे कई सेलेब्स को देखा गया था।

पूल में मस्ती कर जन्नत ने चुराया फैंस का दिल...दीवाने फैंन के कर दिया ऐसा कमेंट

गाड़ी को टक्कर मार झगड़ा करने लगा शख्स, एक्ट्रेस को दी दुष्कर्म की धमकी!

बदमाश ने कार पर सरेआम बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर मची भगदड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -