बदमाश ने कार पर सरेआम बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर मची भगदड़
बदमाश ने कार पर सरेआम बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सड़क पर मची भगदड़
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र शनिवार रात मंडी यूनियन के चेरमैन तथा उनके भाई पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। घटना हरिनगर थाना इलाके में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कार पर सवार होकर अपने घर दिल्ली के तिहार गांव की ओर जा रहे थे।

गोलीबारी की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि सफेद रंग की कार से जा रहे अजय चौधरी की गाड़ी ट्रैफिक में फंस जाती है। तभी स्कूटी सवार 3 लड़के आते हैं तथा कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना आरम्भ कर देते हैं। ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति हाथों से पीछे बैठे व्यक्ति को निरंतर नीचे झुकने के लिए बोलता है तथा गाड़ी को रेस देकर आगे बढ़ा देता है। कार फिर रिवर्स आती है तथा पीछे की ओर चली जाती है।

आपको बता दें कि अपराधियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में मंडी यूनियन के चेयरमैन अजय चौधरी तथा उनके भाई जसवंत दोनों घायल हो गए हैं। उनकी कार पर लगभग 15 से 20 बार गोलीबारी की गई। पश्चिमी जिले के DCP घनश्याम बंसल के अनुसार, दोनों का उपचार प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। अब तक फायरिंग की घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। इस मामले के पीछे सलमान त्यागी गिरोह का हाथ होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। यह गिरोह फिलहाल जेल में बंद है। अजय चौधरी की इस गिरोह के साथ शत्रुता चल रही थी। हालांकि, पुलिस अभी घटना की वजहों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता रही है। घटना को लूटपाट के एंगल से भी देखा जा रहा है। वही अब अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस तथा CCTV फुटेज खंगाल रही है।

ऑडी ने भारत में शुरू की अपने नए मॉडल की बिक्री

मात्र इतने रुपए में आप भी घर ला सकते है ये शानदार बाइक

तालिबानी शासकों का नया फरमान- 'महिलाएं सिर से लेकर पैर तक ढक कर रखें'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -