शादी के बाद लॉकडाउन में ऐसे एन्जॉय कर रही है काम्या पंजाबी
शादी के बाद लॉकडाउन में ऐसे एन्जॉय कर रही है काम्या पंजाबी
Share:

टीवी की जानी मानी अदाकारा काम्या पंजाबी ने बीते साल अक्टूबर में अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ शादी रचा ली थी। वहीं काम्या पंजाबी की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। वहीं ऐसे में काम्या पंजाबी अपनी नई लाइफ को खुलकर जी रही हैं। यही वजह है जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान काम्या पंजाबी अक्सर अपने पति के साथ रोमांस करती नजर आ जाती हैं। वहीं कोरोना वायरस लॉकडाउन में काम्या पंजाबी अपने परिवार को पूरा समय दे पा रही हैं। वहीं लॉकडाउन के चलते वह शूटिंग पर नहीं जा पा रही हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान भले ही काम्या पंजाबी  बाहर न जा सकें लेकिन घर में वह अपने पति और बच्चों के साथ खूब मस्ती करती हैं। ये तस्वीर इस बात का सबूत है।

वहीं इस तस्वीर में काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) अपने पति शलभ से बालों में तेल लगवाती नजर आ रही हैं। शलभ दांग बड़े ही प्यार से काम्या के बालों की चंपी कर रहे हैं।हाल ही में शलभ दांग ने काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के लिए एक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था। इस कैडल लाइट डिनर डेट में दोनों बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे। वहीं काम्या पंजाबी की तरह ही उनके पति शलभ दांग भी उन पर जान छिड़कते हैं। वहीं इस तस्वीर में शलभ दांग काम्या पंजाबी को बड़े ही प्यार से गले लगाए नजर आ रहे हैं।शादी के बाद काम्या पंजाबी की जिंदगी अब केवल अपने पति और बच्चों के इर्दगिर्द घूम रही हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की सिंदूर लगाकर अपनी बेटी के साथ पोज देती काम्या पंजाबी तस्वीर में बड़ी ही प्यारी लग रही हैं। वहीं शलभ दांग काम्या के हर काम में उनकी मदद करते हैं। कुछ समय पहले ही शलभ दांग काम्या के साथ मिलकर घर की सफाई करते नजर आए थे। इस तस्वीर में दोनों चाय का मजा ले रहे हैं। यहां काम्या पंजाबी नशीले अंदाज में तस्वीर क्लिक करवा रही हैं।इसके साथ ही  काम्या पंजाबी के फैंस उनको देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपने पति के साथ पैग लगाना पसंद करती हैं। वहीं काम्या पंजाबी को जब भी मौका मिलता है वह अपने पति के साथ रोमांस करना नहीं भूलतीं। इस तस्वीर में भी वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर काम्या के रिसेप्शन की है।

स्मृति ईरानी की एक पोस्ट से एक साथ आया सास बहू परिवार

कोरोना के कारण इन 4 टीवी शोज पर लगा ग्रहण

ऐसे शूट हुआ था पॉपुलर शो शक्तिमान, देखिये तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -