जापान में समय से पहले आम चुनाव का पीएम शिंजो आबे ने किया एलान
जापान में समय से पहले आम चुनाव का पीएम शिंजो आबे ने किया एलान
Share:

नई दिल्ली: मिली जानकारी में पता चला है कि जापान में नई सरकार के लिए अगले महीने चुनाव होना लगभग तय हो चूका है. जिसमे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश की संसद डॉयट के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव) को भंग करने की घोषणा कर दी है. जिसमे आगामी 28 सितंबर को प्रतिनिधि सभा भंग कर दी जाएगी. निचले सदन के भंग होने के बाद जापान में तय समय से पहले ही चुनाव होने के आसार बन गए है. मिडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जापान में अक्टूबर में आम चुनाव हो सकता है. 

इसके बारे में जानकारी देते हुए शिंजो आबे के गठबंधन सहयोगी और कोमिटो पार्टी के मुखिया नातुआ यामागुची ने कहा कि चुनाव 22 अक्टूबर को हो सकते हैं. वही इन दिनों सर्वे के मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता भी बढ़ रही है. निक्केई बिजनेस डेली के एक सर्वे में 44 फीसदी लोग शिंजो आबे को फिर से वोट देना चाहते है. वही 8 फीसदी लोग मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को तथा 8 फीसदी लोग टोक्यो के लोकप्रिय गवर्नर यूरिको कोईके को वोट देना चाहते हैं.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे का यह फैसला उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भी देखा जा रहा है. वही उत्तर कोरिया से जापान के बढ़ते तनावों के बीच भी शिंजो आबे का ये फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. 

पढ़िए देश-विदेश से जुड़ी छोटी-बड़ी ताज़ा खबरे न्यूज़ ट्रैक पर सीधे अपने मोबाइल पर 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता

भारत-जापान मित्रता पर, चीन की त्योरियां चढ़ीं

शिंजो आबे के साथ PM मोदी पहुंचे 'सिद्दी सैयद मस्जिद'

जापान के PM का हुआ भव्य स्वागत, नजर आया हिंदुस्तानी रंग

PM मोदी ने कहा, जापान के साथ रिश्ते है बहुत अहम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -