विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी जापान और अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय वार्ता
Share:

जिनेवा। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम से अलग हटकर अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और, जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो के साथ त्रीपक्षीय वार्ता करेंगी। भारत इन दोनों ही देशों के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा करेगा। उक्त बैठक ऐसे अवसर पर हो रही है, जब चीन अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है और, कई मसलों पर भारत का अप्रत्यक्ष विरोध करने में लगा है।

भारत अमेरिका और जापान से नज़दीकियाॅं रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि, हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बुलेट ट्रेन समेत कई महत्वपूर्ण करार पर चर्चा की थी। अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने जापानी समकक्ष के साथ बैठक करेंगी।

भारत और अमेरिका आतंकवाद और कई अन्य मसलों पर एक दूसरे के सहयोगी हैं। ऐसे में दोनों देशों के विदेश मंत्री आपस में बैठक कर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। यही नहीं, सुषमा 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र को संबोधित करेंगी। यह सम्मेलन भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कई महत्वपूर्ण मसलों पर भारत को कुशल प्रतिनिधित्व दे चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के प्रति होने वाली हिंसा पर सवाल किए थे, तो दूसरी ओर विश्व के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले भारतीयों को मुश्किल हालातों के दौर से बचाने और वापस भारत लाने को लेकर भी वे अपनी सक्रियता दिखा चुकी हैं। 

ISIS के चंगुल से फादर टाॅम मुक्त

विदेशी धरती पर पीएम मोदी ने की सुषमा स्वराज की जमकर तारीफ

केंद्र सरकार द्वारा चीन जाने की अनुमति ना दिए जाने पर मंत्री ने उठाए सवाल

'स्वराज' ने कहा, अफगानिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है हम

दुबई में फंसे दिलशाद की मां ने सुषमा से लगायी गुहार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -