भारत-जापान मित्रता पर, चीन की त्योरियां चढ़ीं
भारत-जापान मित्रता पर, चीन की त्योरियां चढ़ीं
Share:

बीजिंग: जापान और भारत की दोस्ती से चीन नाराज हो गया है। इस मौके पर चीन ने कहा कि क्षेत्रीय देशों को गठजोड़ बनाने की बजाय, साझेदारी के काम करने चाहिए. चीन के विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी तब आई है, जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत आकर भारत और जापान के अपने नजदीकी सम्बंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और जापान ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाते हुए 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की, जहां चीन अपनी आक्रामकता बढ़ा रहा है। वहीं जापान द्वारा भारत को एंफीबियस विमान बेचने की योजना पर भी चीन चढ़ी गया है। शायद चीन की नाराजी के यही कारण है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि देशों को टकराव के बिना संवाद कर गठजोड़ की बजाय साझेदारी के लिए काम करना चाहिए. हालाँकि चीन ने एंफीबियस विमान बेचने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

अगर चीन की इस नाराजी का कारण खोजें तो आप पाएंगे कि भारत में जापान को पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मिल गई है, इससे चीन चिंतित है। चीन भी भारत में हाईस्पीड रेल परियोजनाएं हासिल करने की कोशिश में है, विशेष रूप से नयी दिल्ली-चेन्नई के बीच। इसके साथ ही पूर्वी चीन सागर में द्वीपों को लेकर भी चीन और जापान में लंबे समय से विवाद है। ऐसे जापान का भारत की बुलेट परियोजना हासिल करना चीन को नागवार गुजर रहा है। इसी कारण वह बिफर रहा है।

यह भी देखें

चीन से मुकाबले के लिए, सेना तैयार- हैरिज

भारत में जापानी रेस्टोरेंट्स और फूड चैन का होगा निवेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -