राहुल के नेपोटिज्म वाले कमेंट से नाखुश हैं जान कुमार की माँ, कही यह बात
राहुल के नेपोटिज्म वाले कमेंट से नाखुश हैं जान कुमार की माँ, कही यह बात
Share:

'बिग बॉस 14' में इन दिनों ट्विस्ट आ रहे हैं और ट्विस्ट भी ऐसे ऐसे जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। शो में बीते दिनों ही सिंगर राहुल वैद्य ने नॉमिनेशन टास्क में मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को नॉमिनेट किया है। वहीं जान को नॉमिनेट करते हुए राहुल ने कहा कि, 'वे जान को नेपोटिज्म की वजह से नॉमिनेट कर रहे हैं।' वहीं उनके उस बयान के बाद से वह सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जी दरअसल शो के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस समय कई लोग राहुल को गलत बोल रहे हैं। वैसे इस बीच जान की मां रीटा भट्टाचार्य ने भी जवाब दे डाला है।

उन्होंने राहुल पर तंज कस्ते हुए कहा कि, 'जान को तो छोड़ ही दीजिए, उनके दूसरे बेटे भी राहुल से अच्छा गा सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'जान अपनी मेहनत के दम पर शो में है। अगर राहुल सोचता है कि जान नेपोटिज्म के कारण शो में है तो वे दोनों एक साथ एक ही प्लैटफॉर्म पर क्यों हैं? जान के पिता ने इंडस्ट्री में 23 हजार गाने गाए हैं, इस नाते जान को तो कम से कम 23 गाने तो गा ही लेने चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, जान ने जो हासिल किया है, सब अपनी बदौलत किया है।' वहीं रीटा ने आगे अपने बयान में कहा कि, 'कुमार सानू नहीं चाहते थे कि जान बिग बॉस में जाए लेकिन यह जान का फैसला था और वह खुद को साबित करना चाहता था।'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'मैंने इंटरनेट पर कई वीडियो देखे जिनमें राहुल भारत के सबसे अमीर परिवार के घर में गाना गा रहा है। जिसके घर में वो गाना गा रहा था, वह भी देश नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर पिता की संतान है। उस वक्त उसे नेपोटिज्म की याद क्यों नहीं आई? जान को भूल जाइए, उसके पिता भी नेपोटिज्म का प्रोडक्ट नहीं हैं। अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर वे कुमार सानू बने। कुमार जानते हैं कि उनका बेटा अच्छा गा सकता है, फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक कंपोजर या डायरेक्टर नहीं है जिन्हें उन्होंने कहा हो कि उसे एक मौका दो।'

इसके अलावा रीटा ने यह भी कहा कि, 'हम मानते हैं कि अगर हमारे बच्चे अच्छे हैं तो वे खुद के दम पर अपना नाम कमाएंगे। अगर वे अच्छे हैं तो जनता उन्हें सपोर्ट करेगी। मेरा सबसे बड़ा बेटा एक इंजीनियर है और दूसरा अपनी इंडस्ट्री में नामी ग्राफिक डिजाइनर है। हम अपने घर में संगीत की पूजा करते हैं। मेरे पास राहुल के लिए केवल एक सलाह है। स्मार्ट और समझदार तो बनो लेकिन जीवन के लिए ईमानदार भी बनो। मेरे दो बड़े बेटे भी गा सकते हैं। पूरे सम्मान के साथ कह रही हूं कि जान को छोड़िए मेरे बाकी दोनों बेटे भी राहुल से अच्छे सिंगर हैं।'

फिल्म 'तेजस' पर कंगना ने शुरू किया काम, वीडियो हो रहा वायरल

ससुराल जाते ही नेहा ने गाया गाना, वीडियो हो रहा वायरल

हंसल मेहता के शो 'स्कैम 1992' ने आईएमडीबी रैंकिंग में रिकॉर्ड की उचाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -