अचानक नेशनल टीवी पर रोने लगी फराह खान, सामने आया VIDEO
अचानक नेशनल टीवी पर रोने लगी फराह खान, सामने आया VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 को बहुत पसंद किया जा रहा है। शो टीआरपी चार्ट में भी बराबर बना हुआ है। इंडियन आइडल में शीघ्र आपको नववर्ष का जश्न देखने को मिलेगा। इससे पहले आगामी वीकेंड में फराह खान स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट होगा। फराह की फिल्मों के गाने प्रतियोगी गाएंगे। शो में ढेर सारी मस्ती और धमाल होगा।

मगर फन के बीच फराह खान का भावुक साइड भी नजर आएगा। शो में आप जानी मानी डायरेक्टर फराह खान को भावुक होते हुए देखेंगे। फराह खान अपने और परिवार के संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल होंगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि फराह की शानदार एंट्री होती है। तालियों के साथ उनका शो में स्वागत किया जाता है। प्रतियोगी बिदिपता की बेहतरीन सिंगिंग उनके रोंगटे खड़े कर देती हैं। उनके टैलेंट की वो कायल हो जाती हैं। इसके बाद वो पुराने दिनों को याद कर भावुक होती नजर आती हैं।

फराह बोलती हैं- हमारे पास घर नहीं था। साजिद, मैं और मेरी मां एक स्टोर रूम में रहे हैं 6 वर्ष। फराह खान का ये खुलासा सेट पर हर किसी को हैरान कर देता है। फराह की आंखों में आंसू होते हैं। वे रो पड़ती हैं। फराह को रोता देख गायक एवं म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी उन्हें हिम्मत देते हुए गले से लगाते हैं। इंडियन आइडल का ये विशेष एपिसोड आगामी शनिवार को टेलीकास्ट होगा। 

शीजान के मोबाइल से मिली कई अहम चैट्स, तुनिशा के अलावा कई और लड़कियों से करता था बात

'उर्फी जावेद को तो अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाना चाहिए', BJP नेता ने दिया बड़ा बयान

OMG ये क्या हो गया उर्फी को! एक्ट्रेस की हालत देख चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -